{"_id":"599ef20f4f1c1bc5088b4620","slug":"world-badminton-championships-2017-pv-sindhu-enters-in-quarter-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":" विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधू ","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधू
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
Updated Thu, 24 Aug 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : getty
भारत की नंबर एक महिला खिलाड़ी और रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ग्लास्गो में खेली जा रही वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिंधू ने तीन सेट तक चले मुकाबले में हॉगकांग की चियुंग नैगन को 19-21, 23-21 और 21-17 से मात दी।
पहले सेट में सिंधू को 19-21 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा लेकिन दूसरे सेट में हुए करीबी मुकाबले में उन्होंने 21-23 से जीत दर्ज कर मैच में दमदार वापसी की। इसके बाद तीसरे सेट में उन्होंने विरोधी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और 17-21 से सेट और मैच अपने नाम कर लिया। 87 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में सिंधू ने शानदार खेल दिखाया। शारीरिक के साथ-साथ मानसिक मजबूती दिखाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
दूसरे सेट में एक समय सिंधू 14-16 के अंतर से पिछड़ रही थीं। लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए सेट अपने नाम कर लिया। विश्वचैंपियनशिप की दो बार की कांस्य पदक विजेता सिंधू ने एक बार फिर पदक की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं।

#WorldBadmintonChampionships: PV Sindhu beats Hong Kong's Cheung Ngan Yi 19-21,23-21, 21-17 to enter quarter finals
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 24, 2017