फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   World Badminton Championship 2017: Women's Singles Final PV Sindhu vs Nizomi Okuhara

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप: ओकुहारा के खिलाफ फाइनल में इतिहास रचने उतरेंगी सिंधू 

Sun, 27 Aug 2017 06:59 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
World Badminton Championship 2017: Women's Singles Final PV Sindhu vs Nizomi Okuhara
पीवी सिंधू - फोटो : twitter

भारत की नंबर एक और दुनिया की नंबर चार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने शनिवार रात चीन की चेन यू फी को सेमीफाइनल में 21-13, 21-10 से मात देकर पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। जहां उनका मुकाबला दुनिया की नंबर 7 खिलाड़ी जापान की निजोमी ओकुहारा से होगा। ओकुहारा ने सेमीफाइनल में भारत की सायना नेहवाल को मात दी थी। 

विज्ञापन


सिंधू ने इस बार बड़े ही शानदार अंदाज में फाइनल तक का सफर तय किया है। सिंधू और ओकुहारा के बीच इससे पहले केवल एक भिडंत हुई है जिसमें सिंधू को जीत हासिल हुई है।
विज्ञापन


सिंधू के लिए ग्लास्गो वर्ल्ड चैंपियनशिप बेहद सफल साबित हुई है। अब तक वो केवल एक गेम हारी हैं ऐसे में उनका आत्मविश्वास बुलंदियों पर है। उनके पास इतिहास रचने का मौका है यदि सिंधू आज स्वर्ण पदक जीतने में सफल होती हैं तो वो भारत की सबसे सफल बैडमिंटन प्लेयर बन जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उनका मुकाबला जापान की ओकुहारा से है जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता स्पने की कैरोलिना मरीन को मात दी थी। जबकि सेमीफाइनल में सायना के हाथों पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। ऐसे में सिंधू उन्हें कतई हलके में नहीं लेंगी।  सिंधू इससे पहले 2013 और 2014 में विश्वचैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची थीं और कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं।   

साल 2017 सिंधू के लिए बेहद सफल रहा है इस साल सिंधू ने कुल 22 मैच खेले हैं जिनमें से 18 में उन्हें जीत हासिल हुई है। 

विश्वचैंपियनशिप 2017 में सिंधू का सफर  

सेमीफाइनल बनाम चेन यू फेई(चीन)
21-13, 21-10

क्वार्टर फाइनल बनाम सुन यू(चीन)
21-14, 21-9 

प्री क्वार्टर फाइनल बनाम चेंग नेगन(हॉगकांग)
19-21, 23-21, 21-17

राउंड 2 मैच बनाम किम हो मिन( दक्षिण कोरिया)
21-16, 21-14

राउंड 1 बाई...


    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed