फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   US Open: Lakshya Sen, Prannoy, Sourabh enter second round

यूएस ओपन: लक्ष्य ने कश्यप को पहले ही दौर में किया बाहर, सौरभ-प्रणय भी दूसरे दौर में 

Fri, 12 Jul 2019 03:58 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 12 Jul 2019 03:58 AM IST
विज्ञापन
US Open: Lakshya Sen, Prannoy, Sourabh enter second round
लक्ष्य सेन - फोटो : file photo

भारत के उदीयमान शटलर लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय और सौरभ वर्मा ने यूएस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में पहली बाधा पार कर ली। उत्तराखंड के लक्ष्य ने कनाडा ओपन के उपविजेता हमवतन पारूपल्ली कश्यप को मात्र 31 मिनट में 21-11, 21-18 से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

विज्ञापन


अगले दौर में लक्ष्य के सामने हमवतन सौरभ होंगे, जिन्होंने इंग्लैंड के टोबी पेंटी को 21-23, 21-15, 22-20 से हराया। प्रणय ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए जापान के यु इगाराशि को 21-23, 24-22, 21-18 से मात दी। दूसरे दौर में प्रणय की भिड़ंत कोरिया के हियो क्वांग ही से होगी।
विज्ञापन


अजय जयराम को ताइपे के वांग जु से 16-21, 21-18,16-21 से हार मिली। महिला वर्ग में श्री साई कृष्णा प्रिया को कोरिया की किम गा इयुन से 11-21, 8-21 से जबकि अरुणा प्रभुदेसाई को ताइपे की लिन सियांग से 17-21, 14-21 से हार मिली। मिश्रित युगल में कोना तरुण और कनाडा के उनके जोड़ीदार बीआर संकीर्त भी पहले ही दौर में बाहर हो गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed