{"_id":"5b25a1c44f1c1bf66e8b88e5","slug":"us-open-ajay-jayaram-enters-to-semifinals-and-defeat-koreas-heo-kwang-hee","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे अजय जयराम, कोरिया के हियो कवांग को हराया","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे अजय जयराम, कोरिया के हियो कवांग को हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 17 Jun 2018 05:19 AM IST
विज्ञापन
अजय जयराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोट के बाद वापसी करने वाले भारतीय बैडमिंटन स्टार अजय जयराम ने 1,50,000 डॉलर की इनामी राशि वाले यूएस ओपन बैडमिंटन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 300 टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में तीस वर्षीय अजय ने कोरिया के हियो कवांग ही को आधे घंटे चले मुकाबले में 21-18, 21-12 से पराजित किया। पहले दो राउंड में यून क्यू ली और यागोर कोइलो को हराने वाले भारतीय खिलाड़ी का सामना अब फ्रांस के मार्क कालजोऊ से होगा।
विज्ञापन
पहले दौर में अजय ने 10-4 की बढ़त बना ली थी लेकिन उसके बाद हियो ने वापसी करते हुए स्कोर 9-10 कर दिया लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने फिर रफ्तार पकड़ी और अपनी बढ़त को 17-12 कर पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में बराबरी की टक्कर हुई। जयराम ने शुरुआत में 5-3 की बढ़त ली लेकिन फिर ही आगे हो गए।
विज्ञापन
लगातार पांच गेम जीतकर अजय अपनी बढ़त को 13-8 पर ले गए। उसके बाद उन्होंने मैच पर अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी। पिछले साल सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। उसके बाद वह विश्व में 13 वें नंबर से मौजूदा 134 की रैंकिंग पर पहुंच गए। इस वर्ष इंडिया ओपन में वह टॉमी हास के खिलाफ रिटायर्ड हो गए थे।
विज्ञापन