{"_id":"6016efe88ebc3e08875bf23a","slug":"two-time-olympian-badminton-player-dipankar-bhattacharjee-brain-tumor-will-undergo-surgery-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बार के ओलंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी दीपांकर के मस्तिष्क में ट्यूमर, मुंबई में होगी सर्जरी","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
दो बार के ओलंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी दीपांकर के मस्तिष्क में ट्यूमर, मुंबई में होगी सर्जरी
Sun, 31 Jan 2021 11:29 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
दीपांकर भट्टाचार्य
- फोटो : twitter@BAI_Media
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार के ओलंपियन दीपांकर भट्टाचार्य को मस्तिष्क का ट्यूमर है, जिसकी सर्जरी गुरुवार को की जाएगी। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने रविवार को बताया कि दीपांकर की सर्जरी मुंबई में होगी।
विज्ञापन
दीपांकर ने 1992 बार्सिलोना और 1996 अटलांटा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। यह 48 वर्षीय खिलाड़ी 1992 ओलंपिक के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचा। वह तीन बार राष्ट्रीय चैंपियन भी रहे।
विज्ञापन
बीएआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘दो बार के ओलंपियन और राष्ट्रीय चैंपियन दीपांकर भट्टाचार्य को मस्तिष्क का ट्यूमर है। उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चार फरवरी को उनकी सर्जरी होगी।’
विज्ञापन
2 time Olympian & National Champion Dipankar Bhattacharjee has been diagnosed with a brain tumour. He has been admitted to Hinduja Hospital where the surgery is slated for Feb 4. On behalf of @himantabiswa, BAI & #Badminton fraternity we pray for his speedy recovery.#getwellsoon pic.twitter.com/maWFMyHJxk
— BAI Media (@BAI_Media) January 31, 2021