फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   twitter reacts after sindhu reaches the final of world badminton championships

'सायना नेहवाल घबराओ नहीं, सबका बदला लेगी रे तेरी पीवी सिंधू!'

Sun, 27 Aug 2017 11:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 27 Aug 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
twitter reacts after sindhu reaches the final of world badminton championships
पीवी सिंधू - फोटो : all india radio

भारत की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने शनिवार को वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप्स के सेमीफाइनल में चीन की चेन यू फी को सीधे सेटो मे 21-13, 21-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 2016 रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट सिंधू ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। 

विज्ञापन



हालांकि, सिंधू समेत पूरे देश को उनसे गोल्ड पदक जीतने की संभावना है। महिला सिंगल्स के फाइनल में सिंधू का मुकाबला जापानी खिलाड़ी ओकुहारा से होगा, जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में भारत की सायना नेहवाल को मात दी थी। सिंधू और ओकुहारा के बीच फाइनल मुकाबला रविवार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : 'चीन की दीवार' को तोड़कर विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची सिंधू
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधू ने जैसे ही फाइनल में प्रवेश किया तो ट्विटर यूजर्स ने उनकी जीत का जबर्दस्त जश्न मनाया। चलिए नजर डालते हैं कि सिंधू को किस प्रकार ट्विटर ने जीत के लिए सैल्यूट किया:
 
(जब लाखों लोग देर रात जागकर बैडमिंटन मैच देख रहे हो, तो आपको पता है कि खेल आ चुका है, धन्यवाद पीवी सिंधू)
 
(पीवी सिंधू आप असली में दर्शाया कि चीनी स्ट्रीट फूड को कैसे खाना है, अब मेनू में अगला भोजन जापानी सुशी है, बधाई, पूरे देश को आप पर गर्व है)
 
(घबराओ नहीं सायना नेहवाल, सबका बदला लेगी रे तेरी पीवी सिंधू, सिंधू गोल्ड हमारा है)
 
(बधाई पीवी सिंधू, गुड लक, फाइनल के लिए हमारी शुभकामनाएं)
 
(ग्लासगो में सिंधू के फाइनल में पहुंचने का जश्न मना रहे हैं भारतीय)
 
(भारतीय फैंस सेमीफाइनल में जीतने वाली सिंधू के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं)
 
(पीवी सिंधू ने चीनी खिलाड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, पूरे देश को आप पर गर्व है, गोल्ड जीतना)
 
(रात में जागकर सिंधू को खेलते देखना सार्थक रहा, कभी नहीं सोचा था कि दूसरे गेम में इंटरवल के समय सिंधू 11-1 की बढ़त बनाएंगी)
 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed