फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Tokyo Olympics 2021 Shuttler PV Sindhu to face He Bing Jiao for bronze medal when and where to watch live streaming

Tokyo Olympics: सिंधु के पास कांस्य पदक जीतने का मौका, बिंग जियाओ के साथ भिड़ंत, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Sun, 01 Aug 2021 12:57 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 01 Aug 2021 12:57 PM IST
सार

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु आज बैडमिंटन की महिला एकल में कांस्य पदक जीतने उतरेंगी। उनके सामने चीन की ही बिन जियाओ होंगी। इससे पहले सेमीफाइनल में सिंधु को चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताई जु यिंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Shuttler PV Sindhu to face He Bing Jiao for bronze medal when and where to watch live streaming
पीवी सिंधु बनाम ही बिन जियाओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु आज टोक्यो में महिला सिंगल्स में तीसरे स्थान के लिए चीन की ही बिन जियाओ के खिलाफ खेलेंगी। अगर सिंधु यह मुकाबला जीतने में सफल रहीं तो वह कांस्य पदक जीतेंगी। टोक्यो ओलंपिक में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु का शानदार सफर रहा। उन्होंने महिला सिंगल्स मुकाबलों के दौरान मिया ब्लिचफेल्ट और अकाने यामागुची को हराकर सेमीफाइनल तक पहुंचीं। लेकिन सेमीफाइनल में उनका पदक जीतने का सपना टूट गया। इस मुकाबले में उन्हें चीनी ताइपे की ताई जू यिंग ने 21-18, 21-12 से शिकस्त देकर उनकी गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। आज जब वह तीसरे स्थान के लिए बिन जियाओ के विरुद्ध खेलेंगी तो उनका इरादा ब्रॉन्ज मेडल जीतने का होगा। आइए आपको बताते हैं कि पीवी सिंधु और बिन जियाओ के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबला का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। 

विज्ञापन

कब होगा मैच?
 

पीवी सिधु और ही बिन जियाओ के बीच कास्य पदक के लिए रविवार (1 अगस्त) यानी आज मैच खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां खेला जाएगा पीवी सिंधु और बिन जियाओ के बीच मैच? 

पीवी सिंधु और बिन जियाओ के बीच कांस्य पदक के लिए होने वाला मुकाबला मुसाशिनो फॉरेस्ट स्पोर्ट प्लाजा कोर्ट 1 में खेला जाएगा। 

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगी पीवी सिंधु और बिन जियाओ के बीच टक्कर?

पीवी सिंधु और बिन जियाओ के बीच भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से मैच खेला जाएगा। 

किस चैनल पर होगा प्रसारण?

पीवी सिंधु और बिन जियाओ के बीच खेले जाने वाले मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा दूरदर्शन के डीडी स्पोर्ट्स 1.0 चैनल पर भी मैच के जीवंत प्रसारण का आनंद लिया जा सकता है। 

ऐसे देंखे ऑनलाइन एक्शन

पीवी सिंधु और बिन जियाओ के बीच खेले जाने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजिटल माध्यम में सोनी लिव एप पर देखने को मिलेगी। इसके अलावा जियो टीवी पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। 

पीवी सिंधु और बिन जियाओ के बीच क्या है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

पीवी सिंधु के खिलाफ बिन जियाओ का रिकॉर्ड बेहतर है। अब तक दोनों खिला़ड़ियो के बीच 15 मैच खेले गए हैं जिनमें चीनी खिलाड़ी जियाओ ने 9 और सिंधु ने 6 मैच जीते हैं। 

क्या है दोनों खिलाड़ियों की मौजूदा रैंकिंग?

बै़डमिंटन में दोनों खिलाड़ियों की मौजूदा रैंकिंग देखी जाए तो भारत की पीवी सिंधु सातवें और बिन जियाओ नौवें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed