फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Thomas Uber Cup: Saina Nehwal retires due to injury, India defeated spain by 3-2

उबेर कप 2021: भारत को स्पेन के खिलाफ मिली 3-2 से जीत, स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल पहले मैच में चोट से रिटायर

Sun, 10 Oct 2021 07:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आर्हस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आर्हस Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 10 Oct 2021 07:04 PM IST
सार

भारत की शीर्ष खिलाड़ी साइना नेहवाल को उबर कप के पहले मैच में स्पेन की क्लारा अजुरमेंडी के खिलाफ चोट की वजह से रिटायर होना पड़ा।

विज्ञापन
Thomas Uber Cup: Saina Nehwal retires due to injury, India defeated spain by 3-2
saina nehwal - फोटो : instagram/saina nehwal

विस्तार

डेनमार्क में खेले जा रहे थॉमस उबेर कप में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। रविवार को भारत और स्पेन के बीच मुकाबला हुआ, भारत की तरफ से शीर्ष खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अगुवाई की, हालंकि साइना को स्पेन की क्लारा अजुरमेंडी के खिलाफ मैच में चोट की वजह से रिटायर होना पड़ा। पहले मैच में साइना को पहले सेट में 20-22 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद वह दूसरे सेट में नहीं उतर पाईं और रिटायर हो गईं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


साइना के रिटायर होने की वजह से भारतीय दल स्पेन के खिलाफ 0-1 से पिछड़ गई। हालांकि इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की और लगातार तीन मुकाबले जीते। सबसे पहले मालविका बंसोड़ ने बेट्रीज कोरल्स को 21-13, 21-15 से हराया। इसके बाद तनीषा क्रास्तो और ऋतुपर्णा की युगल जोड़ी ने अपने से कम रैंकिंग वाली पाउला लोपेज और लोरेना उस्ले की जोड़ी को 21-10, 21-8 हराकर उलटफेर किया। अन्य एकल मुकाबले में अदिति भट्ट ने अनिया सेतीन को 21-16, 21-14 से हराकर भारत को 3-1 की बढ़त दिला दी। 

भारत को हालांकि अश्विनी पोनप्पा और सिक्की रेड्डी की अपनी स्टार जोड़ी से भी निराशा हाथ लगी। दोनों को क्लारा और बेट्रीज के हाथों 18-21, 21-14, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इस तरह से अपने पहले दिन स्पेन के खिलाफ 3-2 से जीत हासिल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed