{"_id":"627fcce642bf044e83042894","slug":"thomas-cup-final-preview-india-vs-indonesia-final-match-india-vs-14-time-champion-indonesia-eyes-will-be-on-kidambi-srikanth-and-hs-prannoy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Thomas Cup Final: 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगा भारत, श्रीकांत और प्रणय पर होंगी निगाहें","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Thomas Cup Final: 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगा भारत, श्रीकांत और प्रणय पर होंगी निगाहें
Sat, 14 May 2022 10:26 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 14 May 2022 10:26 PM IST
सार
भारत के स्टार पुरुष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और एसएस प्रणय ने टूर्नामेंट में जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई है और अब तक अपने सभी पांच मुकाबले जीते हैं। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
इंडोनेशिया बनाम भारत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम रविवार को थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया के खिलाफ इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी। गत चैंपियन इंडोनेशिया का इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड शानदार रहा है और टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। वहीं, भारतीय पुरुष टीम ने मलयेशिया और डेनमार्क जैसी टीम को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई है और दिखाया है कि वे किसी भी टीम को हराने की क्षमता रखते हैं।
अपने से बेहतर रैंकिंग वाली टीम के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों के आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं दिखी और पिछले दो मैच में पिछड़ने के बावजूद टीम ने मानसिक मजबूती दिखाते हुए जीत दर्ज की। भारत को एकमात्र शिकस्त का सामना ग्रुप चरण में चीनी ताइपे के खिलाफ करना पड़ा था।

टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
टूर्नामेंट में स्टार खिलाड़ियों ने उठाई जिम्मेदारी
भारत के स्टार पुरुष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और एसएस प्रणय ने टूर्नामेंट में जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई है और अब तक अपने सभी पांच मुकाबले जीते हैं। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया है।
हालांकि, कृष्ण प्रसाद गारगा और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला की युवा जोड़ी कमजोर कड़ी साबित हुई है लेकिन मलयेशिया और डेनमार्क के खिलाफ हार के दौरान इन्होंने कड़ी चुनौती पेश की। भारत फाइनल में दूसरी युगल जोड़ी के रूप में एक बार फिर एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला को उतार सकता है।

बाएं से- एचएस प्रणय, सात्विक, चिराग, लक्ष्य और श्रीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय खिलाड़ियों की इनसे हो सकती है भिड़ंत
दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन पिछले दो मैच में टीम को सकारात्मक शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे हैं। लक्ष्य को दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग से भिड़ना पड़ सकता है। वहीं, श्रीकांत की दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी से भिड़ने की उम्मीद है, जो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
क्रिस्टी स्विस ओपन का खिताब जीतने के अलावा कोरिया ओपन और बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में उपविजेता रहे। श्रीकांत ने क्रिस्टी के खिलाफ चार मुकाबले जीते हैं, जबकि पांच में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस साल भारतीय खिलाड़ी ने क्रिस्टी के खिलाफ दो करीबी मुकाबले गंवाए हैं और पिछले मुकाबलों में हार का बदला चुकता करने के इरादे से उतरेंगे।
अगर मुकाबला करीबी रहता है तो फिर 23वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय को दुनिया के 24वें नंबर के खिलाड़ी शेसार हिरेन रुस्तावितो का सामना करना पड़ सकता है। प्रणय ने सेमीफाइनल में टखने में चोट के बावजूद डेनमार्क के खिलाफ भारत को जीत दिलाई थी। रुस्तावितो के खिलाफ प्रणय ने अब तक अपने दोनों मुकाबले जीते हैं, लेकिन वह पिछले पांच साल में इस युवा खिलाड़ी से नहीं भिड़े हैं।

किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय
- फोटो : सोशल मीडिया
डबल्स में चिराग-सात्विक पर दारोमदार
इंडोनेशिया के पास अभी सर्वश्रेष्ठ डबल्स खिलाड़ी हैं और दुनिया की शीर्ष दो युगल जोड़ियों के तीन खिलाड़ी केविन संजय सुकामुल्जो, मोहम्मद अहसन और हेंद्रा सेतियावान उसके हैं। इसके अलावा फजर अलफियान और मोहम्मद रियान अरदियांतो की दुनिया की सातवें नंबर की पुरुष युगल जोड़ी भी इंडोनेशियाई है।
चिराग और सात्विक ने 2018 एशिया टीम चैंपियनशिप में सुकामुल्जो और अहसन को हराया था। भारतीय जोड़ी एक बार फिर जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। कोच विमल कुमार ने कहा है कि हमारे पास काफी संतुलित टीम है, युगल खिलाड़ी काफी अच्छा योगदान दे रहे हैं। इंडोनेशिया के खिलाफ हमारे पास बराबरी का मौका है।