फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Thomas Cup 2021: China defeated India by 4-1, Kidambi Srikanth led Men’s team easily tamed by China, Indian vs Denmark in Quarterfinals

थॉमस कप 2021: आखिरी ग्रुप मुकाबले में चीन से हारी भारतीय टीम, क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क से मुकाबला

Thu, 14 Oct 2021 07:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 Oct 2021 07:42 PM IST
सार

इस हार के बावजूद भारत ग्रुप-सी में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा। भारत ने इससे पहले दो मुकाबलों में ताहिती और नीदरलैंड्स, दोनों को 5-0 से हराया था और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। 

विज्ञापन
Thomas Cup 2021: China defeated India by 4-1, Kidambi Srikanth led Men’s team easily tamed by China, Indian vs Denmark in Quarterfinals
थॉमस कप 2021: भारत vs चीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थॉमस कप में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को गुरुवार को चीन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप-सी के आखिरी मुकाबले में चीन ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत को 4-1 से हराया। स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत भी कुछ खास नहीं कर सके और शीयू की के हाथों हार गए। 
विज्ञापन


इसके अलावा भारतीय पुरुष डबल्स में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ही चीन को हराने में कामयाब हो सकी। अब टीम इंडिया शुक्रवार को डेनमार्क से क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भिड़ेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी ग्रुप मैच में श्रीकांत पहला मैच खेलने कोर्ट पर उतरे। उन्हें शीयू की ने 21-12, 21-16 से हराया। इसके बाद सात्विक और चिराग की जोड़ी ने दूसरे मैच में हीजी तिंग और झोऊ हाओ डॉन्ग की जोड़ी को 21-14, 21-14 से हराया। साथ ही टीम इंडिया को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया।

तीसरे मैच में शटलर समीर वर्मा को कड़े मुकाबले में लू घांग जू ने 14-21, 21-9, 24-22 से हरा दिया। चौथा मुकाबला पुरुष डबल्स का हुआ। एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी को चीन की जोड़ी ने 26-24, 21-19 से लगातार गेमों में हरा दिया। आखिरी यानी पांचवां मैच किरण जॉर्ज और ली शी फेंग के बीच खेला गया। इसे चीनी खिलाड़ी ने 21-15, 21-17 से जीता।

 

इस हार के बावजूद भारत ग्रुप-सी में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा। भारत ने इससे पहले दो मुकाबलों में ताहिती और नीदरलैंड्स, दोनों को 5-0 से हराया था और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। 

भारत 11 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम 11 साल बाद थॉमस कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2010 में भारत इस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था। तब उसे इंडोनेशिया के आगे हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed