फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   thomas and uber cup to be postponed again in october

कोरोना महामारी के कारण थॉमस और उबेर कप फिर से स्थगित, अब अक्तूबर में होंगे

Wed, 29 Apr 2020 07:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 29 Apr 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
thomas and uber cup to be postponed again in october
badminton - फोटो : फाइल, अमर उजाला

थॉमस और उबेर कप फाइनल्स को कोविड-19 महामारी के कारण बुधवार को दूसरी बार स्थगित कर दिया गया और विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने अब इन दोनों वैश्विक टीम चैंपियनशिप का आयोजन तीन से 11 अक्तूबर के बीच डेनमार्क के आर्थस में करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इन टूर्नामेंट का आयोजन 16 से 24 मई के बीच होना था लेकिन विश्व भर में फैली महामारी के कारण 20 मार्च को इन्हें 15 से 23 अगस्त तक स्थगित कर दिया गया था। बीडब्ल्यूएफ ने बुधवार को फिर से इन टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया। उसने कहा कि सितंबर से पहले इनका आयोजन करना संभव नहीं है।
विज्ञापन


विश्व बैडमिंटन महासंघ ने बयान में कहा, 'डेनमार्क सरकार का अपने देश में बड़े आयोजनों पर प्रतिबंध अगस्त के आखिर तक बढ़ाने के छह अप्रैल के निर्णय के बाद दोनों पक्ष इस पर सहमत थे कि इन चैंपियनशिप का आयोजन 15 से 23 अगस्त के बीच करना संभव नहीं होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया है, 'बीडब्ल्यूएफ ने बैडमिंटन डेनमार्क, टूर्नामेंट के आयोजकों, स्पोर्ट इवेंट डेनमार्क और स्थानीय आर्थस सरकार के साथ विचार विमर्श के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि इसका अक्टूबर में आयोजन सर्वश्रेष्ठ समाधान होगा।' 

बीडब्ल्यूएफ के महासचिव थामस लुंड ने कहा, 'हमारी मुख्य प्राथमिकता खिलाड़ियों, स्टाफ, स्वयंसेवकों, जज और संपूर्ण बैडमिंटन समुदाय का स्वास्थ्य और सुरक्षा है। हमने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), विभिन्न स्वास्थ्य विशेषज्ञों, स्थानीय सरकार और डेनमार्क की सरकार की सलाह पर गौर किया और यह स्पष्ट हो गया कि बीडब्ल्यूएफ थामस और उबेर कप फाइनल्स सितंबर से पहले करना मुश्किल होगा।' 


उन्होंने कहा, 'हमें पूरा विश्वास है कि हम तीन से 11 अक्तूबर की नई तिथियों में सुरक्षित और सफल चैंपियनशिप का आयोजन कर सकते हैं।' बीडब्ल्यूएफ ने आल इंग्लैंड चैंपियनशिप (11 से 15 मार्च) के बाद महामारी के कारण अपने कई टूर्नामेंट स्थगित या रद्द कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed