फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Thailand Open: PV Sindhu and Kidambi Srikanth claim their first-round victory

थाईलैंड ओपन: सिंधु-श्रीकांत की जबरदस्त शुरुआत, समीर ने किया उलटफेर

Tue, 19 Jan 2021 09:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 19 Jan 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Thailand Open: PV Sindhu and Kidambi Srikanth claim their first-round victory
सिंधु और किदांबी

भारत के शीर्ष खिलाड़ियों पीवी सिंधु और किदाम्बी श्रीकांत ने टोयोटा थाईलैंड ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में मंगलवार को पहले दौर में सीधे गेम में जीत दर्ज की जबकि समीर वर्मा ने दुनिया के दसवें नंबर के खिलाड़ी ली जि जिया को हराकर उलटफेर कर दिया।

विज्ञापन


एक सप्ताह पहले एशियाई चरण की पहली प्रतियोगिता में डेनमार्क की मिया ब्लिचफील्ड से पहले दौर में हारने के बाद विश्व चैंपियन सिंधु ने दूसरे टूर्नामेंट के शुरू में विश्व में 12वें नंबर की थाई खिलाड़ी बुसानन ओंगबमरंगफान को महिला एकल मैच में 21-17, 21-13 से हराया। सिंधु ने मैच के बाद कहा, 'यह अच्छा मैच था और मैं बहुत खुश हूं। यह जीत मेरे लिये बहुत महत्वपूर्ण थी क्योंकि पिछले सप्ताह के टूर्नामेंट में मैं पहले दौर में हार गई थी।'
विज्ञापन


इस जीत से सिंधु का बुसानन के खिलाफ रिकॉर्ड 11-1 हो गया है। भारतीय खिलाड़ी केवल एक बार 2019 में हांगकांग ओपन में थाई खिलाड़ी से हारी थी। सिंधु अगले दौर में कोरिया की सुंग जी ह्यून और सोनिया चिया के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष एकल में विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने थाईलैंड के सिटीकोम थम्मासिन को 37 मिनट में 21-11, 21-11 से पराजित किया। श्रीकांत पिछले टूर्नामेंट में पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे दौर से हट गए थे लेकिन अब लगता है कि वह फिट हो गए हैं।

दुनिया के 31वें नंबर के खिलाड़ी समीर ने आठवीं वरीयता प्राप्त ली को 18-21, 27-25, 21-19 से हराया। ओलंपिक में पदक उम्मीद साइना नेहवाल हालांकि पूर्व विश्व चैम्पियन मेजबान खिलाड़ी रेचानोक इंतानोन से एकतरफा मुकाबले में 17-21, 8-21 से हार गई। सौरभ वर्मा को पांचवीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के एंथोनी जिंटिंग ने 21-16, 21-11 से हराया। वहीं, पारूपली कश्यप ने डेनर्मा के रासमस गेमके के खिलाफ 0 -3 से पिछड़ने के बाद कोर्ट छोड़ दिया।

पुरूष युगल में सात्विक साइराज रांकिरेड्डी और चिराग शेट्टी ने मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी को पहले दौर में 22-20, 28-26 से हराया। उधर, मिश्रित युगल में सात्विक और अश्विनी पोनप्पा ने डेनमार्क के निकलस नोर और अमेली एम को 23-21, 21-18 से मात दी।
 

सिंधु ने बुसानन के खिलाफ 8-6 की बढ़त बनाई लेकिन थाई खिलाड़ी ने अच्छी वापसी की और एक समय वह 13-9 से आगे थी। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि धैर्य बनाये रखा और जल्द ही 18-16 से आगे हो गई और फिर पहला गेम अपने नाम किया।

सिंधु दूसरे गेम में अधिक प्रतिबद्ध दिखी। उन्होंने 7-2 से बढ़त बनाई और फिर ब्रेक तक 11-5 से आगे थी। सिंधु ने लगातार पांच अंक बनाकर 19-8 से बढ़त हासिल की। आखिर में उनके पास सात मैच प्वाइंट थे और उन्होंने करारा स्मैश जमाकर जीत दर्ज की। अब सिंधु का सामना कोरिया की सुंग जि या सोनिया चिया से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed