फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Thailand Open badminton: Tough draw for Saina Nehwal, easy for PV Sindhu

थाइलैंड में होने वाले टूर्नामेंटों में सिंधु को आसान तो साइना को मिला कड़ा ड्रॉ

Wed, 30 Dec 2020 11:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 30 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Thailand Open badminton: Tough draw for Saina Nehwal, easy for PV Sindhu
सिंधु और साइना

ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु को थाइलैंड में होने वाले टूर्नामेंटों में आसान ड्रॉ मिला है लेकिन उन्हीं की तरह कोविड-19 महामारी के कारण लगभग 10 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वापसी करने वाली साइना नेहवाल को कड़ा ड्रॉ मिला है।

विज्ञापन


मार्च में आल इंग्लैंड चैंपियनशिप के बाद विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) को अपने कई टूर्नामेंट स्थगित या रद्द करने पड़े थे। उसने इसके बाद केवल दो टूर्नामेंट डेनमार्क ओपन और सारलोरलक्स ओपन का आयोजन किया था जिनमें सिंधू और साइना में से कोई नहीं खेला था।
विज्ञापन


अब सभी खिलाड़ियों की निगाहें दो सुपर 1000 प्रतियोगिताओं योनेक्स थाईलैंड ओपन (12 से 17 जनवरी) और टोयोटा थाईलैंड ओपन (19 से 24 जनवरी) पर टिकी रहेंगी जिनमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खेलेंगे। विश्व चैंपियन और छठी वरीयता प्राप्त सिंधु शुरुआती टूर्नामेंट के पहले दौर में डेनमार्क की मिया ब्लिचफील्ड से भिड़ेगी जबकि हाल में कोविड-19 से उबरने वाली साइना को शुरू में ही जापान की नोजोमी ओकुहारा का सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी सिंधु अगले टूर्नामेंट के पहले दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरंगफान से मुकाबला करेगी जबकि लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना को थाईलैंड की एक और स्टार और चौथी वरीयता प्राप्त रतचानोक इंतानोन की चुनौती से पार पाना होगा।

बीडब्ल्यूएफ ने जो ड्रॉ जारी किए हैं उनके अनुसार 25 वर्षीय सिंधु को दोनों टूर्नामेंटों में छठी वरीयता दी गई है। सिंधु पिछले दो महीने से लंदन में अभ्यास कर रही हैं।
 

पुरुष एकल में कुल सात खिलाड़ी भाग लेंगे जिनमें विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत, ओलंपिक में जगह बना चुके बी साई प्रणीत और युवा लक्ष्य सेन भी शामिल हैं। अक्तूबर में डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले श्रीकांत पहले टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में हमवतन सौरभ वर्मा से जबकि लक्ष्य डेनमार्क के रासमस गेमके से भिड़ेंगे। प्रणीत का सामना स्थानीय खिलाड़ी कांताफोन वांगचारोन से होगा।

एच एस प्रणय का सामना मलेशिया के आठवें वरीय ली जी जिया, पारूपल्ली कश्यप का जापान के केंटा निशिमोतो और समीर वर्मा का इंडोनेशिया के शेसार हीरेन रूस्तावितो से होगा। श्रीकांत दूसरे टूर्नामेंट के पहले दौर में स्थानीय खिलाड़ी सिट्टीकोम थम्मासिम से और प्रणीत मलेशिया के डेरेन लियु से भिड़ेंगे लेकिन लक्ष्य को चीनी ताइपै के दूसरे वरीय चो टियेन चेन की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

अन्य खिलाड़ियों में कश्यप का सामना गेमके से, प्रणय का छठी वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई जोनाथन क्रिस्टी से जबकि वर्मा बंधुओं समीर और सौरभ का क्रमश: आठवें वरीय जी जिया और इंडोनेशिया के पांचवें वरीय एंथनी सिनिसुका से होगा।

पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पहले टूर्नामेंट में कोरिया के किम गी जुंग और ली योंग दे खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे जबकि दूसरी प्रतियोगिता में उनका सामना हमवतन मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed