फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Thailand Open 2021: Kidambi Srikanth left the tournament due to injury before the second round match

Thailand Open 2021: भारतीय चुनौती समाप्त, साइना हारी तो चोटिल श्रीकांत मैच से हटे

Thu, 14 Jan 2021 03:45 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 14 Jan 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Thailand Open 2021: Kidambi Srikanth left the tournament due to injury before the second round match
किदांबी श्रीकांत और साइना नेहवाल - फोटो : सोशल मीडिया

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी दूसरे दौर में हांगकांग की चांग ताक चिंग और एनग विंग युंग की जोड़ी से हार गई। हांगकांग की इस जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 21-12, 21-17 से हरा दिया। इसके साथ ही बैंकाक में चल रहे थाईलैंड ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।

विज्ञापन


दरअसल, गुरुवार का दिन भारत के लिए अच्छा नहीं बिता। भारत की स्टार महिला शटलर साइना नेहवाल को दूसरे दौर में अच्छी शुरुआत के बाद हार का सामना करना पड़ा। गुरुवार को खेले गए प्री- क्वार्टरफाइनल के मुकाबले में साइना को बैंकॉक की खिलाड़ी ने 23-21, 14-21, 16-21 से हराया। एक घंटे तक चले इस मुकाबले में नेहवाल ने पहले सेट में शानदार खेल दिखाते हुए 23-21 से जीत दर्ज की, हालांकि इसके बाद बैंकाक की बुसानन ने आखिरी के दोनों सेट जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


उधर पुरुषों के एकल वर्ग में स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने मांशपेशियों में खिंचाव की शिकायत के बाद थाईलैंड ओपन से अपना नाम वापस ले लिया। बुधवार को पहले दौर का मुकाबला जीतकर दूसरे दौर में पहुंचे श्रीकांत ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, 'आप सभी को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मुझे मांसपेशियों में खिंचाव के कारण थाईलैंड ओपन से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। मैं थाईलैंड लेग के अगले दौर के लिए अगले सप्ताह तक फिट होने की उम्मीद कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


गौरतलब है कि किदांबी ने बुधवार को हमवतन सौरभ वर्मा को सीधे सेटों में 21-12, 21-11 हराकर अगले दौर में प्रवेश किया था। उनका मुकाबला अब मलयेशिया के ली जी जिया से होना था। लेकिन श्रीकांत के बाहर होने के बाद जिया अगले दौर में पहुंच चुके हैं।

वहीं दिन के अन्य मुकाबले में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी दूसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया की मोहम्मद अहसान और हेंद्र सेतियावान की जोड़ी ने सीधे सेटों में 21-19, 21-17 से हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed