{"_id":"5e272f768ebc3e4b4a3d50b8","slug":"thailand-masters-saina-nehwal-kidambi-srikanth-hope-to-keep-olympic-dream-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड मास्टर्स में साइना और श्रीकांत पर रहेगी निगाह","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
थाईलैंड मास्टर्स में साइना और श्रीकांत पर रहेगी निगाह
Wed, 22 Jan 2020 07:49 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 22 Jan 2020 07:49 AM IST
विज्ञापन
saina nehwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत की निगाह बुधवार से शुरू हो रही थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर ओलंपिक में खेलने की उम्मीदें जिंदा रखने पर रहेगी।
विज्ञापन
पिछले साल खराब फॉर्म में जूझते रहे साइना और श्रीकांत बीडब्ल्यूएफ रेस टू टोक्यो रैंकिंग में क्रमश: 22वें और 23वें स्थान पर हैं। बीडब्ल्यूएफ ओलंपिक क्वालिफिकेशन नियमों के तहत हर एकल वर्ग से सिर्फ दो खिलाड़ी ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर सकते हैं बशर्ते उनकी रैंकिंग 26 अप्रैल तक शीर्ष 16 में हो।
विज्ञापन
विश्व चैंपियन पीवी सिंधू छठे और बी साई प्रणीत 11वें स्थान पर हैं। सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी आठवें स्थान पर हैं। इनका ओलंपिक खेलना लगभग तय है। साइना अपने अभियान की शुरुआत डेनमार्क की लाइन होजमार्क के खिलाफ करेंगी जिनके खिलाफ उनका रिकॉर्ड 4-0 है।
विज्ञापन
वहीं श्रीकांत का सामना शेसार से होगा। समीर वर्मा मलयेशिया के ली जी जिया से जबकि एचएस प्रणय की मलयेशिया के ही ल्यू डारेन से खेलेंगे।