फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Thailand Masters Kidambi Srikanth out in The First Round all match Updates

थाईलैंड मास्टर्सः साइना और श्रीकांत की पहले दौर में हार के साथ भारतीय चुनौती खत्म

Wed, 22 Jan 2020 04:32 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 22 Jan 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Thailand Masters Kidambi Srikanth out in The First Round all match Updates
साइना और किदांबी

शीर्ष भारतीय शटलर साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए। इसके साथ भारतीय चुनौती खत्म हो गई।

विज्ञापन


लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना को डेनमार्क की होजमार्क जार्सफेल्ट के हाथों 47 मिनट तक चले मुकाबले में 13-21,21-17, 15-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। दुनिया की 18वें नंबर की खिलाड़ी साइना की यह होजमार्क के खिलाफ पांच मैचों में पहली हार है। साइना को इससे पहले इंडोनेशिया मास्टर्स के पहले दौर में भी हार मिली थी।
विज्ञापन


पुरुष एकल में पांचवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत को इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रूस्तावितो से 21-12,14-21,12-21 से, प्रणय को मलयेशिया के लियू डिरेन से 17-21, 22-20, 19-21 से और समीर वर्मा को मलयेशिया के ली जि जिया से 16-21,15-21 से झार झेलनी पड़ी। इस सत्र में लगातार तीसरी बार श्रीकांत को पहले दौर में हार मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed