{"_id":"68f27493a640e5de3b00c9eb","slug":"tanvi-sharma-became-the-first-indian-to-secure-a-bwf-world-junior-championships-medal-in-17-years-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Jr. Championship: विश्व जूनियर चैंपियनशिप में तन्वी का पदक पक्का, 17 साल में ऐसा करने वाली पहली भारतीय","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
World Jr. Championship: विश्व जूनियर चैंपियनशिप में तन्वी का पदक पक्का, 17 साल में ऐसा करने वाली पहली भारतीय
Fri, 17 Oct 2025 10:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 17 Oct 2025 10:23 PM IST
सार
तन्वी ने यूएस ओपन सुपर 300 के फाइनल में पहुंचने वाली तन्वी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद मत्सुमोतो को 13-15, 15-9, 15-10 से हराया।
विज्ञापन
तन्वी शर्मा
- फोटो : DD News
विस्तार
शीर्ष वरीयता प्राप्त तन्वी शर्मा ने बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत का पदक पक्का कर दिया जब वह जापान की साकी मत्सुमोतो को हराकर महिला एकल सेमीफाइनल में पहुंची। 16 वर्ष की तन्वी ने यूएस ओपन सुपर 300 के फाइनल में पहुंचने वाली तन्वी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद मत्सुमोतो को 13-15, 15-9, 15-10 से हराया।
वहीं, आठवीं वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा दूसरी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की अन्यापत फिचित्फोन से 12-15, 13-15 से हारकर बाहर हो गई। उन्नति 2022 में ओडिशा ओपन के रूप में सुपर 100 खिताब जीतने वालीं सबसे युवा खिलाड़ी रही हैं। क्वार्टर फाइनल मुकाबला 32 मिनट तक चला। भारत के भव्य छाबड़ा और विशाखा टोप्पो की जोड़ी ताइवान के हुंग बिंग फू और चोउ युन अन से 9-15 , 7-15 से हारकर बाहर हो गई।
निर्णायक गेम में जापानी खिलाड़ी के खिलाफ किया पलटवार
क्वार्टर फाइनल में त्नवी ने शुरुआती गेम में मजबूत शुरुआत करते हुए 10-6 की बढ़त बना ली। हालांकि कुछ बेजा गलतियों के कारण मत्सुमोतो ने वापसी करते हुए 11-10 की बढ़त बना ली लेकिन तन्वी ने टक्कर देने की कोशिया की लेकिन उनका रिर्टन आउट चला गया और जापानी खिलाड़ी ने पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में 5-5 के स्कोर के बाद तन्वी ने गेम जीतकर मुकाबले को निर्णायक गेम की ओर मोड़ दिया। तीसरे गेम में मत्सुमोतो 7-3 से आगे थीं लेकिन तन्वी ने दमदार पलटवार करते हुए 11-9 की बढ़त बनाई और मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।