{"_id":"5e34624b8ebc3e4b563bf712","slug":"tai-tzu-beats-sindhu-to-guide-bengaluru-raptors-to-their-first-pbl-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"PBL: ताई जु ने सिंधु को हराया, बेंगलुरू रैप्टर्स की पहली जीत ","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
PBL: ताई जु ने सिंधु को हराया, बेंगलुरू रैप्टर्स की पहली जीत
Sat, 01 Feb 2020 07:50 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 01 Feb 2020 07:50 AM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधु
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व की नंबर दो ताइ जु यिंग ने विश्व चैंपियन पीवी सिंधु को हराया जिससे बेंगलुरू रैप्टर्स ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग में शुक्रवार को हैदराबाद हंटर्स पर जीत दर्ज की। मौजूदा चैंपियन रैप्टर्स की तीन हार के बाद यह इस सत्र में पहली जीत है।
विज्ञापन
सभी की निगाहें ताई जु और सिंधु के मैच पर लगी थी। सिंधू ने पहला गेम जीता लेकिन वह अपनी लय बरकरार नहीं रख पायी और ताई जु ने आखिर में यह मैच 11-15, 15-13, 15-9 से अपने नाम किया।
विज्ञापन
हैदराबाद का ट्रंप मैच सौरभ वर्मा ने खेला लेकिन ब्राइस लेवरडेज ने उन्हें 15-12, 10-15, 15-6 से हरा दिया। इससे पहले चान पेंग सून और रियान अयूंग सापुत्रो ने जीत दर्ज करके बेंगलुरू को विजयी शुरुआत दिलायी थी।
विज्ञापन