फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Syed Modi Super 300 In the men singles QF Sourabh Verma beats Kunlavut Vitidsarn

सैयद मोदी टूर्नामेंट: सौरभ-ऋतुपर्णा सेमीफाइनल में, श्रीकांत क्वॉर्टरफाइनल में हारकर बाहर

Sat, 30 Nov 2019 07:57 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 30 Nov 2019 07:57 AM IST
विज्ञापन
Syed Modi Super 300 In the men singles QF Sourabh Verma beats Kunlavut Vitidsarn
सौरभ वर्मा - फोटो : social media

भारतीय शटलर सौरभ वर्मा और ऋतुपर्णा दास ने शुक्रवार को सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नमेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया लेकिन किदाम्बी श्रीकांत क्वॉर्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गए। इस साल हैदराबाद और वियतनाम में दो बीडब्ल्यूएफ सुपर 100 खिताब जीतने वाले सौरभ ने क्वॉर्टर फाइनल में थाइलैंड के कुनलावुत वितिदसर्ण पर 21-19 21-16 से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


अब पुरुष एकल फाइनल में जगह बनाने के लिए 26 साल के सौरभ का सामना कोरिया के हियो क्वांग ही से होगा। हाालंकि तीसरे वरीय श्रीकांत का संघर्ष जारी रहा और उनकी चुनौती दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सोन वान हो से हारने से समाप्त हो गई। उन्हें 18-21 19-21 से हार का सामना करना पड़ा जो उनकी इस सातवें वरीय कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ 11 भिड़ंत में सातवीं पराजय है।
विज्ञापन


महिला एकल में पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन ऋतुपर्णा ने भारतीय खिलाड़ियों के बीच हुए क्वॉर्टर फाइनल में श्रुति मुंडाडा को 24-26 21-10 21-19 से पराजित किया। ऋतुपर्णा का सामना अब शनिवार को थाइलैंड की फिटायापोर्ण चाइवान से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला युगल स्पर्धा में कुहू गर्ग और अनुष्का पारिख की जोड़ी हॉन्ग कॉन्ग की एनजी विंग युंग और येयुंग एनगा टिंग की जोड़ी से 15-21, 9-21 से हारकर टूर्नमेंट से बाहर हो गई। इससे पहले सिमरन सिंघी और रितिका ठाकेर की जोड़ी को भी एक अन्य क्वॉर्टरफाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed