फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Swiss Open 2021: everything you need to know about the Tokyo Olympic qualifying event

आज से स्विस ओपन: सिंधु और साइना की सेमीफाइनल में हो सकती है भिड़ंत, ओलंपिक के लिए अहम टूर्नामेंट

Tue, 02 Mar 2021 10:04 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 02 Mar 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
Swiss Open 2021: everything you need to know about the Tokyo Olympic qualifying event
साइना-सिंधु

मौजूदा विश्व चैंपियन पीवी सिंधु स्विट्जरलैंड के बासेल में मंगलवार से शुरू होने वाले स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पोडियम पर पहुंचने और पूर्व चैंपियन साइना नेहवाल लय हासिल करके दमदार वापसी करना चाहेंगी। इस टूर्नामेंट से ओलंपिक क्वालिफाइंग प्रतियोगिताओं की बहाली भी होगी। यहां के सेंट जैकबशेल स्थल पर ही ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु 2019 में विश्व चैंपियन बनीं थीं। यह कोविड-19 महामारी के व्यवधान से पहले उनका आखिरी खिताब था।

विज्ञापन


दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधु अपने अभियान की शुरुआत तुर्की की नेस्लीहान ईगिट के खिलाफ करेंगी। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला पांचवीं वरीयता प्राप्त थाई खिलाड़ी बुसानन ओंगबामरंगफान से हो सकता है, जिसे उन्होंने जनवरी में थाईलैंड ओपन में हराया था। दो बार की पूर्व चैंपियन साइना भी सिंधु वाले हॉफ में ही है। सेमीफाइनल में ये दोनों भारतीय खिलाड़ी आमने-सामने हो सकती हैं। साइना को हालांकि इससे पहले कोरिया की छठी वरीयता प्राप्त सुंग जी ह्यून और डेनमार्क की चौथी वरीय मिया ब्लिचफेल्ट की चुनौती से पार पाना पड़ सकता है। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना पहले दौर में थाईलैंड की पिटायापोर्न चाइवान से खेलेंगी।
विज्ञापन


श्रीकांत की पहली ही टक्कर हमवतन समीर से
पुरुष एकल खिलाड़ियों समीर वर्मा, एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत ने भी क्रमश: 2018, 2016 और 2015 में यहां खिताब जीता था। बी साई प्रणीत पिछले सत्र में उप विजेता रहे थे। ये चारों खिलाड़ी अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगे। श्रीकांत की पहली ही टक्कर हमवतन समीर से होगी। प्रणय पहले दौर में नीदरलैंड के मार्क कालिजोउ से, सौरभ वर्मा स्विट्जरलैंड के क्रिस्टियन क्रिचमेयर, अजय जयराम थाईलैंड के सिटीकोम थम्मासिन से, कश्यप स्पेन के पाब्लो एबियन से और प्रणीत इस्राइल के मिशा जिल्बरमैन से खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात्विक-चिराग की जोड़ी पर रहेगी निगाह
दुनिया की दसवें नंबर की सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पर सभी की निगाह लगी रहेगी। युगल के नए कोच मैथियास बो की निगरानी में एक महीने तक अभ्यास करने के बाद यह दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करेगी। सात्विक और चिराग थाईलैंड ओपन में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। इस जोड़ी का पहले दौर में सामना स्कॉटलैंड के क्रिस्टोफर ग्रिमले और मैथ्यू ग्रिमले से होगा। सात्विक और अश्विनी पोनप्पा से भी पिछले टूर्नामेंट में अंतिम चार में पहुंचने के कारण उम्मीदें बंधी हैं। उन्हें पहले दौर में ही इंडोनेशिया के हाफिज फैजल और ग्लोरिया इमानुएल विजाजा की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।


लक्ष्य करेंगे वापसी
चोट के कारण थाईलैंड में भाग नहीं ले पाने वाले लक्ष्य सेन भी इस टूर्नामेंट से वापसी करेंगे। उनका पहला मुकाबला थाईलैंड के तनोंगसाक सीनसोमबूनसुक से होगा। प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी पहले दौर में इंग्लैंड के मार्कस एलिस और लॉरेन स्मिथ का सामना करेगी। एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी व्लादीमीर इवानोव और इवान सुजोनोव के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed