फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Swiss Badminton Open: Satwiksairaj rankireddy and Ashwini Ponnappa won in mixed doubles, Kidambi, Sourabh Verma enters 2nd round

Swiss Badminton Open: पीवी सिंधु की शानदार शुरुआत, प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं

Wed, 03 Mar 2021 11:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेल Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 03 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Swiss Badminton Open: Satwiksairaj rankireddy and Ashwini Ponnappa won in mixed doubles, Kidambi, Sourabh Verma enters 2nd round
पीवी सिंधु - फोटो : ट्विटर

सातवीं वरीयता प्राप्त पीवी सिंधु ने तुर्की की खिलाड़ी को 42 मिनट के खेल में 21-16, 21-19 से हराकर पहले दौर का मुकाबला जीत लिया। इसी के साथ वह प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई। इससे पहले भारत की तरफ से सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। दोनों ने स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के पहले ही दौर में आसान जीत हासिल की। भारतीय जोड़ी ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए इंडोनेशिया के हाफिज फैजल और ग्लोरिया इमानुएल विजाजा की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 21-18, 21-10 से पटखनी दी। 

विज्ञापन


बासेल में मंगलवार से शुरू हुए वर्ल्ड टूर के सुपर 300 टूर्नामेंट में भारतीय जोड़ी ने महज 38 मिनट में ही अपना पहला मुकाबला जीत लिया और दूसरे दौर में पहुंच गए। उधर मिश्रित युगल के अन्य मुकाबले में भारत की प्रणव जेरी चोपड़ा और सिक्की रेड्डी को इंग्लैंड की जोड़ी से 18-21 और 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन


पुरुषों के युगल में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने उम्मीद के मुताबिक ही शानदार प्रदर्शन किया। इस भारतीय जोड़ी ने पहले दौर के मैच में स्कॉटलैंड की क्रिस्टोफर और मैथ्यू की जोड़ी को 21-18, 19-21, 21-16 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बुधवार को एकल मुकाबलों में भारत के लिए मिलजुला दिन रहा। भारत के शीर्ष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने पहले दौर में हमवतन समीर वर्मा को 18-21, 21-18, 21-11 से हराया। वहीं अन्य मुकाबले में सौरभ वर्मा ने भी जीत हासिल की। उन्होंने स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी क्रिस्चियन किर्च्मायर को सीधे सेटों में  21-19, 21-18 से हराकर बाहर किया। हालांकि एचएस प्रणॉय का सफर पहले दौर में ही समाप्त हो गया। उन्हें नीदरलैंड के खिलाड़ी मार्क कालजोउ ने 21-19, 9-21, 21-17 से हराकर बाहर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed