{"_id":"69509f6a3577d4480205fa79","slug":"surya-charishma-tamiri-will-take-on-tanvi-patri-in-the-women-s-singles-in-the-national-badminton-championships-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Badminton: सूर्या और तन्वी के बीच होगा महिला एकल का खिताबी मैच, पुरुषों में संजीवी-राघव फाइनल में","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
National Badminton: सूर्या और तन्वी के बीच होगा महिला एकल का खिताबी मैच, पुरुषों में संजीवी-राघव फाइनल में
Sun, 28 Dec 2025 08:39 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 28 Dec 2025 08:39 AM IST
सार
तन्वी ने सेमीफाइनल में श्रुति मूंदड़ा को 18-21, 21-12, 21-15 से मात दी। वहीं, सूर्या ने रक्षिता श्री को 21-18, 18-21, 21-9 से हराया।
विज्ञापन
बैडमिंटन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : adobestock
विस्तार
राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला एकल का फाइनल 19 वर्षीय सूर्या करिश्मा तमिरी और 14 वर्षीय तन्वी पात्री के बीच होगा। तन्वी ने सेमीफाइनल में श्रुति मूंदड़ा को 18-21, 21-12, 21-15 से मात दी। पहला गेम हारने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की। सूर्या ने रक्षिता श्री को 21-18, 18-21, 21-9 से हराया। पहला गेम हारने के बाद रक्षिता ने दबाव बनाया और दूसरे गेम में बराबरी की।
विजयवाड़ा की सूर्या ने हालांकि तीसरा गेम 21-9 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। सूर्या ने क्वार्टरफाइनल में शीर्ष वरीय उन्नति हुड्डा को हराकर उलटफेर किया था। पुरुष एकल फाइनल में ऋत्विक संजीवी का मुकाबला राघव से होगा। ऋत्विक ने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय किरण जॉर्ज को 21-16, 17-21, 22-20 से हराया। राघव ने तरुण मानेपल्ली को 21-17, 11-21, 21-11 से मात दी।