फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Star badmion player HS Prannoy shares his experience in bio bubble

थाईलैंड में बायो बबल के बुरे दौर को याद करते हुए क्या बोले स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी प्रणय

Sat, 30 Jan 2021 10:10 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 30 Jan 2021 10:10 AM IST
विज्ञापन
Star badmion player HS Prannoy shares his experience in bio bubble
एचएस प्रणय - फोटो : social media

जैव सुरक्षा चक्र (बायो बबल) में रहने के अपने बुरे अनुभव ने बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय को कोरोना काल में खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मसलों की अहमियत बखूबी समझा दी। कोरोना महामारी के बीच लंबे ब्रेक के बाद अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन की बहाली हुई और बैंकॉक में एशियाई चरण की चैंपियनशिप में खिलाड़ी बायो बबल में रहे।

विज्ञापन


प्रणय ने एक वेबिनार में कहा, ‘हमारे लिए यह बिल्कुल नए हालात थे। पहली बार हम बायो बबल में गए। दो सप्ताह तक हम अपने कमरों से बाहर नहीं निकल सके। हम सिर्फ अभ्यास के लिए जा सकते थे, मुख्य हॉल तक और बस तक। स्टेडियम के बाहर भी जाने की अनुमति नहीं थी।’
विज्ञापन


प्रणय ने स्वीकार किया कि एकांतवास में अकेलापन इतना खलता है कि लगता है कभी बाहर नहीं जा सकेंगे। प्रणय और साइना नेहवाल दोनों योनेक्स थाईलैंड ओपन के एक दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और उन्हें नाम वापिस लेना पड़ा था। बाद में एंटीबॉडी टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद वे भाग ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रणय ने कहा कि एक मनोचिकित्सक होता तो इस स्थिति से वे बेहतर निपट सकते थे, उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में खिलाड़ियों की मदद के लिए ऐसा कोई ढांचा बनाया जाएगा कि खिलाड़ियों को खेल मनोवैज्ञानिक की सेवायें हमेशा उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा, ‘कौन जानता है कि शेड्यूल में थोड़े बदलाव से 30-40 की रैंकिंग वाला खिलाड़ी शीर्ष दस में पहुंच जाए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed