{"_id":"5bca4323bdec2269bd069db7","slug":"srikanth-enters-in-semifinal-of-denmark-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में लगातार दो मैच जीतकर डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे श्रीकांत","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
एक दिन में लगातार दो मैच जीतकर डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे श्रीकांत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 20 Oct 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता किदंबी श्रीकांत ने डेनमार्क ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में शुक्रवार को एक दिन में दो मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने दूसरे दौर में दिग्गज चीनी खिलाड़ी लिन डैन को 18-21,21-17,21-16 से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद क्वार्टर फाइनल में हमवतन समीर वर्मा को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 22-20, 19-21, 23-21 से पराजित किया।
विज्ञापन
श्रीकांत और समीर के बीच यह पहली भिड़ंत थी। दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच एक-एक अंक के लिए कड़ी टक्कर हुई। अब फानइल में जगह बनाने के लिए श्रीकांत का सामना शनिवार को डेनमार्क के अंटोसेन से होगा।
विज्ञापन
इससे पहले श्रीकांत ने दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक चैंपियन डैन पर कॅरिअर की दूसरी जीत दर्ज की। उन्होंने चार साल बाद किसी मुकाबले में डैन को हराया।
इससे पहले श्रीकांत ने 2014 के चाइना ओपन में पांच बार के विश्व चैंपियन डैन को घर में हराया था। दोनों में पिछली भिड़ंत 2016 रियो ओलंपिक में हुई थी जिसमें डैन ने श्रीकांत को पराजित किया था।