{"_id":"5d1cdc7d8ebc3e3c8558ef25","slug":"sourabh-verma-ajay-jayaram-and-lakshya-sen-enter-second-round-of-canada-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ, लक्ष्य और अजय का कनाडा ओपन में जीत के साथ आगाज","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
सौरभ, लक्ष्य और अजय का कनाडा ओपन में जीत के साथ आगाज
Thu, 04 Jul 2019 05:58 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 04 Jul 2019 05:58 AM IST
विज्ञापन
सौरव वर्मा
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम, सौरभ वर्मा और लक्ष्य सेन ने कनाडा ओपन सुपर 100 टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। जयराम ने वापसी करते हुए स्थानीय खिलाड़ी हुआंग गुओजिंग को 21-15, 20-22, 21-15 से पराजित किया। दूसरे दौर में अब उनका सामना इंग्लैंड के राजीव ओसेफ से होगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय चैंपियन सौरभ ने कनाडा के एंटोनियो लि को 21-18, 21-13 से, जूनियर जूनियर एशियन चैंपियन लक्ष्य ने इंग्लैंड के चुन कार लुंग को 21-7, 21-8 से बाहर का रास्ता दिखाया। सौरभ की भिड़ंत अब कनाडा के बीआर संकीर्थ से, जबकि लक्ष्य की चीन के वेंग होंग यांग से होगी।
विज्ञापन