फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Sindhus coach demanded double salary he may get seven lakh rupees every month

सिंधू के कोच की मांग: वेतन दोगुना से भी ज्यादा बढ़ाने को कहा, हर महीने लेंगे साढ़े सात लाख रुपये

Mon, 22 Nov 2021 01:03 AM IST
शक्तिराज सिंह हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 22 Nov 2021 01:03 AM IST
सार

सिंधू के ओलंपिक पदक जीतने के बाद कोरियाई कोच ने साढ़े सात लाख रुपये प्रति माह वेतन की मांग की है। बीएआई ने साई से उनका वेतन बढ़ाने की तैयारी की है, जिस पर मुहर लगना तय है। 
 

विज्ञापन
Sindhus coach demanded double salary he may get seven lakh rupees every month
पीवी सिंधु और कोच पार्क - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में पीवी सिंधू के पदक जीतने के बाद दुनिया भर में सुर्खियां बटोरने वाले कोरियाई कोच पार्क ताई संग ने अपनी मांग बढ़ा दी है। सिंधू का पदक आने के बाद पार्क ने बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) और साई के समक्ष अपना वेतन दो गुना से भी अधिक करने की मांग रखी है। सिंधू पार्क को खोना नहीं चाहती हैं। बीएआई ने साई से पार्क का वेतन 10 हजार अमेरिकी डॉलर प्रति माह (लगभग साढ़े सात लाख रुपये) करने की सिफारिश की है, जिस पर अंतिम मुहर लगना तय है।
विज्ञापन


पार्क को सिंधू के अलावा अन्य को देना होगा प्रशिक्षण
पार्क को शुरुआत में सवा चार लाख रुपये मिलते थे। बाद में उनका वेतन सवा पांच लाख रुपये कर दिया गया। अब पार्क मोटा वेतन चाह रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक उनकी मांग 15 हजार अमेरिकी डॉलर के आसपास थी, लेकिन उन्हें स्पष्ट कर दिया गया कि यह संभव नहीं है। समझौता 10 हजार डॉलर में हो गया है। सूत्र यह भी बताते हैं कि साई पार्क के वेतन में तो बढ़ोतरी करेगा, लेकिन उन्हें सिंधू के साथ दूसरों को भी कोचिंग देनी होगी। ये शटलर कौन से होंगे इन पर फैसला बाद में होगा।
विज्ञापन


सांतोसो छोड़कर गए
साई ने ओलंपिक खत्म होने के बाद अब तक किसी विदेशी कोच का अनुबंध पूरे समय के लिए नहीं बढ़ाया है। नतीजन विदेशी कोचों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। किदांबी श्रीकांत और बी साई परणीथ को कोचिंग देने वाले इंडोनेशियाई कोच आगुस डि सांतोसो इसका ताजा उदाहरण हैं। सांतोसो अगले ओलंपिक तक अनुबंध बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस पर बीएआई और साई ने फैसला नहीं लिया। इस बीच सांतोसो के पास थाईलैंड से प्रस्ताव आया और वह चले गए। सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को कोचिंग देने वाले डेनमार्क के दिग्गज मथायस बोए का भी 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुबंध खत्म हो चुका है।

बचे हुए प्रशिक्षकों को रोकना चुनौती
बैडमिंटन में सिर्फ चार विदेशी कोच बचे हैं। इनमें पार्क के अलावा ड्वी क्रिस्टियावन, मोहम्मद मिफ्ताक और नामरीह सुरोतो (डबल्स) शामिल हैं। बीएआई ने साई को साफ कर दिया है कि विदेशी कोच पर जल्द फैसला लिया जाए। वरना बचे हुए प्रशिक्षकों को रोकना भी मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed