हांगकांग ओपन: सिंधू ने जिंदापोल, किदांबी ने विसेंट तो वर्मा ने सुपान्यु को दी मात, साइना-प्रणीत हारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता शटलर पीवी सिंधू, किदांबी श्रीकांत और युवा समीर वर्मा ने बुधवार को हांगकांग ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 500 बैडमिंटन चैंपियनशिप में पहले दौर की बाधा पार कर ली। सत्र के पहले खिताब की तलाश में कोर्ट पर उतरीं दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने थाईलैंड की निचोउन जिंदापोल को करीब एक घंटे तक चले मुकाबले में 21-15,13-21,21-17 से पराजित किया।
सिंधू की यह थाई खिलाड़ी पर चौथी जीत है। 23 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी का दूसरे दौर मे सामना कोरिया की सुंग जी ह्युुन से होगा। सुंग के खिलाफ हैदराबादी खिलाड़ी जीत-हार का रिकॉर्ड 8-5 है।
पुरुषों के एकल में श्रीकांत हांगकांग के वोंग विंग विसेंट को मात्र 32 मिनट में 21-11, 21-15 से हराया।
स्विस ओपन और हैदराबाद ओपन का खिताब जीतने वाले समीर ने थाईलैंड के ही सुपान्यु अविहिंगसानोन को 21-17, 21-14 से शिकस्त दी। युगल में मनु अत्री और बी सुमित की जोड़ी ने इसारा और जोंगजीत की थाई जोड़ी को हराकर अगले दौर में पहुंची।
साइना व प्रणीत को मिली मात
साइना नेहवाल और बीसाई प्रणीत को पहले ही दौर में हार मिली। राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन साइना को दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी अकाने यामागुची के हाथों 21-10, 10- 21,19-21 से, जबकि प्रणीत को थाईलैंड के खोसित फतप्रादेब से 21-16, 11-21,15-21 से हार झेलनी पड़ी। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी भी जापान की मिसाकी मात्सुमोता और थाकाहाशी के हाथों 21-18, 10 -21, 8-21 से हारकर बाहर हो गई।