{"_id":"59bcce2a4f1c1bae688b4dd9","slug":"sindhu-enters-in-final-of-korea-open-super-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरिया ओपन सुपर सीरीज: 'चीन की दीवार' तोड़कर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
कोरिया ओपन सुपर सीरीज: 'चीन की दीवार' तोड़कर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु ने कोरिया ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में प्रवेश किया। रियो ओलंपिक्स की सिल्वर मेडलिस्ट सिंधु ने चीन की हे बिंगजियाओ को एक घंटे छह मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 21-10, 17-21, 21-16 से हराकर शनिवार को महिला सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
अब सिंधु का फाइनल में मुकाबला जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा। चौथी वरीय सिंधु के पास रविवार को 8वीं वरीय ओकुहारा के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में मिली शिकस्त का बदला लेने का भी शानदार मौका होगा।
विज्ञापन
सिंधु ने शनिवार को चीन की शटलर के खिलाफ शानदार शुरुआत की। उन्होंने पहले ही सेट में 8-1 की बढ़त बनाते हुए हाफ टाइम तक 11-7 की बढ़त बना राखी थी। इसके बाद सिर्फ 16 मिनट में उन्होंने पहला सेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
दूसरे सेट में चीनी खिलाड़ी ने भारतीय शटलर को कोई मौका नहीं दिया और एक के बाद एक उनसे अनफोर्स्ड एरर्स कराए। सिंधु दूसरे सेट में चीनी खिलाड़ी की रणनीति में उलझती हुई नजर आई, जिसका नतीजा ये रहा कि दूसरे सेट में उन्हें 17-21 से शिकस्त झेलना पड़ी।
निर्णायक सेट में सिंधु अपने पूरे रंग में नजर आई और उन्होंने शुरुआत में ही कुछ स्मैश जमाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। एक समय दोनों शटलर 9-9 की बराबरी पर थे, लेकिन हाफ टाइम तक बिंगजियाओ ने 11-9 की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद सिंधु ने अच्छे से चीनी खिलाड़ी का सामना किया और 16-12 की बढ़त बना ली।
फिर सिंधु ने आसानी से 5 पॉइंट के अंतर से सेट व मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।