{"_id":"5df618378ebc3e88152902d7","slug":"shuttler-lakshya-sen-claims-bangladesh-international-challenge-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य सेन ने जीता सीजन का पांचवां खिताब, बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय चैलेंज में मारी बाजी","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
लक्ष्य सेन ने जीता सीजन का पांचवां खिताब, बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय चैलेंज में मारी बाजी
Sun, 15 Dec 2019 04:55 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 15 Dec 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने रविवार को बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय चैलेंजर के पुरुष एकल फाइनल में मलेशिया के लेओंग जुन हाओ को हराकर सत्र का पांचवां खिताब जीता। 18 साल के इस खिलाड़ी ने हाओ को सीधे गेम में 22-20, 21-18 से हराया।
विज्ञापन
वह पिछले सात टूर्नामेंट में से पांचवीं बार चैम्पियन बने। इस जीत के बाद उन्होंने ट्वीट किया, 'अपने पांचवें खिताब के साथ यहां बांग्लादेश में साल का अंत जीत के साथ करके खुश हूं। उम्मीद है अगले साल भी अच्छी फार्म जारी रहेगी।'
विज्ञापन
अन्य भारतीयों में महिला युगल में मनीषा के और ऋतपर्णा पांडा की जोड़ी को शीर्ष वरीय तान पेअर्ले कोंग ली और थिनाह मुरलीधरन की मलेशियाई जोड़ी से 20-22, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन