{"_id":"5bdb7925bdec226999177280","slug":"shubhankar-dey-beats-lin-dan-in-saarlorlux-open-badminton-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा शुभंकर ने पांच बार के विश्व चैम्पियन डान को हराकर किया बड़ा उलटफेर","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
युवा शुभंकर ने पांच बार के विश्व चैम्पियन डान को हराकर किया बड़ा उलटफेर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Nov 2018 03:37 AM IST
विज्ञापन
shubhankar dey
भारतीय खिलाड़ी शुभंकर डे ने गुरूवार को सारलोरलक्स ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कई बार के विश्व और ओलंपिक चैम्पियन लिन डान को 22-20 21-19 से हराकर उलटफेर करते हुए क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
दुनिया के 64वें नंबर के शुभंकर ने मौजूदा 12वें नंबर के खिलाड़ी लिन डान को 45 मिनट में शिकस्त दी जिनके नाम पांच विश्व चैम्पियनशिप खिताब और दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदकधारी हैं। दो हफ्ते पहले किदाम्बी श्रीकांत ने डेनमार्क ओपन में लिन डान को हराया था।
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी पारूपल्ली कश्यप ने स्थानीय खिलाड़ी एलेक्सजेंडर रूवर्स को 21-14 21-12 से शिकस्त दी। क्वार्टरफाइनल में शुभंकर का सामना इंग्लैंड के सातवें वरीय टोबी पेंटी से होगा जबकि कश्यप की भिड़ंत फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव से होगी।
विज्ञापन
युगल में भारत के लिये दिन निराशाजनक रहा जिसमें अरूण जार्ज और संयम शुक्ला तथा एम आर अर्जुन और श्लोक रामचंद्रन को हार का मुंह देखना ड़ा।-इनपुट-भाषा