फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Senior Badminton National championship final: Kidambi Srikanth, HS Prannoy to clash

सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिपः श्रीकांत और प्रणय के बीच होगी खिताबी टक्कर 

Wed, 08 Nov 2017 07:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नागपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, नागपुर Updated Wed, 08 Nov 2017 07:50 AM IST
विज्ञापन
  Senior Badminton National championship final: Kidambi Srikanth, HS Prannoy to clash
किदाम्बी श्रीकांत - फोटो : Social Media

दुनिया में दूसरे नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और जाइंट किलर के नाम से मशहूर एच एस प्रणय के बीच 82वीं सीनियर बैडमिंटन राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पुरुष एकल का फाइनल बुधवार को खेला जाएगा। दूसरी वरीय प्रणय ने शुभांकर डे को 21-14, 21-17 से पराजित किया जबकि शीर्ष वरीय श्रीकांत ने उदीयमान शटलर लक्ष्य सेन को 21-16, 21-18 से मात दी। एक हफ्ते पहले दोनों भारतीय खिलाड़ी फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज के सेमीफाइनल में भिड़े थे, जहां श्रीकांत ने बाजी मारी थी।  

विज्ञापन


सोलह वर्षीय लक्ष्य सेन ने श्रीकांत के खिलाफ काफी उत्साह भरा खेल दिखाया लेकिन उनके शॉट ज्यादा सटीक नहीं थे और उस पर उनका नियंत्रण भी बेहतर नहीं था। कई बार उन्होंने अपने शॉट से सीनियर खिलाड़ी श्रीकांत को हैरान किया लेकिन यह श्रीकांत जैसे खिलाड़ी की लय तोड़ने के लिए काफी नहीं थे। उत्तराखंड के खिलाड़ी लक्ष्य पिछले साल भी सीनियर नेशनल के फाइनल में पहुंचे थे।
विज्ञापन


पढ़ेंः- नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में पहुंची सिंधु-साइना
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष बुल्गारिया ओपन जीतने वाले लक्ष्य ने कड़ा संघर्ष करने का जज्बा दिखाया। एक समय उन्होंने 7-6, 10-9 की मामूली बढ़त भी ली थी। ब्रेक के बाद श्रीकांत पूरी तरह हावी हो गए और मैच अपने कब्जे में कर लिया। दूसरे गेम में श्रीकांत ने 11-7 की बढ़त बना ली थी लेकिन लक्ष्य ने लगातार सात अंक लेकर 7-12 स्कोर से 14-12 की बढ़त पर पहुंच गए लेकिन अनुभवी श्रीकां ने 18-15 की बढ़त लेने के बाद आसानी से मैच जीत लिया।

श्रीकांत इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। वह पांच स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंचे हैं और चार में खिताब हासिल किया है। प्रणय इस वर्ष इंडोनेशिया सुपर सीरीज प्रीमियर और फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। वह विश्व रैंकिंग में पहली बार 11वें नंबर पर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed