{"_id":"5d6fbd4b8ebc3e016308da85","slug":"saurabh-verma-enters-second-round-of-chinese-taipei-open-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ चीनी ताइपै ओपन के दूसरे दौर में, महिलाओं की चुनौती समाप्त","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
सौरभ चीनी ताइपै ओपन के दूसरे दौर में, महिलाओं की चुनौती समाप्त
Thu, 05 Sep 2019 08:04 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 05 Sep 2019 08:04 AM IST
विज्ञापन
सौरभ वर्मा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व चैम्पियन सौरभ वर्मा ने 5 लाख डालर की ईनामी राशि वाली चीनी ताइपे ओपन में शानदार शुरूआत करते हुए जापान के काजूमासा सकाइ को सीधे गेम में हराकर पुरूष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के 26 वर्षीय राष्ट्रीय चैम्पियन वर्मा ने 38 मिनट में दुनिया के 44वीं रैकिंग वाले खिलाड़ी को 22-20, 21-13 से हराया। पिछले महीने हैदराबाद ओपन जीतने वाले वर्मा विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट में अकेले भारतीय बचे हैं। इससे पहले रिया मुखर्जी महिला एकल में जबकि अपर्णा बालन और प्राजक्ता सावंत महिला युगल के पहले दौर में हारकर बाहर हो गई।
विज्ञापन
रिया को थाईलैंड की सुपनिदा केटहोंग ने 19-21, 21-11, 21-13 से मात दी। वहीं अपर्णा और प्राजक्ता को चेंग यु पेइ और जुआंग टी रेन ने 21-19, 21-23, 21-15 से हराया।
विज्ञापन