फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   saurabh verma and mithun manjunath enters into the semifinal of russia open badminton champianship

सौरभ-मिथुन रूस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Fri, 27 Jul 2018 10:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
saurabh verma and mithun manjunath enters into the semifinal of russia open badminton champianship
सौरभ वर्मा

भारतीय युवा शटलर सौरभ वर्मा और मिथुन मंजूनाथ ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को रूस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। चोट से वापसी करने के बाद एशियाई खेलों के लिए टीम में जगह बनाने वाले आठवीं वरीय सौरव ने इजराइल के तीसरी वरीय मिशा जिल्बेरमैन को मात्र 36 मिनट में 21-14, 21-16 से, जबकि मिथुन ने मलयेशिया के एस रामचंद्रन को 21-18, 21-12 से पराजित किया। अब शनिवार को फाइनल में जगह बनाने के लिए यह दोनों भारतीय आमने-सामने होंगे। यह तय है कि फाइनल में एक भारतीय खिलाड़ी जरूर पहुंचेगा। 

विज्ञापन


कुहू-रोहन की जोड़ी भी अंतिम चार 
दूसरी वरीय कुहू गर्ग और रोहन कपूर की जोड़ी भी मिश्रित युगल के अंतिम चार में पहुंच गई। कुहू-रोहन ने क्वार्टर फाइनल में स्थानीय जोड़ी अंर्देज लोगीनोव व लिलिया अबिवुलाइवा को 21-13, 21-9 से हराया। अगले दौर में भारतीय जोड़ी की भिड़ंत मलयेशिया के चेन टांग और येन वेई से होगा, जिन्होंने भारत के सौरव शर्मा और अनुष्का पारिख को 21-15,21-8 से हराया। 
विज्ञापन


रितुपर्णा हारीं 
पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन रितुपर्णा दास का अभियान क्वार्टर फाइनल में थम गया। रितुपर्णा को अमेरिका की आइरिश वांग के हाथों 17-21, 13-21 से हार झेलनी पड़ी। वरुशली गुमाडी को मलयेशिया की येन मेई से 9-21,11-21 से हार मिली। शुभंकर डे को रूस के व्लादिमिर मालकोव से 48 मिनट तक चले मुकाबले में 20-22,15-21 से शिकस्त मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed