फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Satwiksairaj rankireddy, chirag shetty, sameer verma nominates for Arjun awards from BAI

बैडमिंटन से सात्विक, चिराग और समीर का नाम अर्जुन पुरस्कारों के लिए बढ़ाया गया

Tue, 02 Jun 2020 09:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 02 Jun 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
Satwiksairaj rankireddy, chirag shetty, sameer verma nominates for Arjun awards from BAI
सात्विक साईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय युगल जोड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, एकल खिलाड़ी समीर वर्मा को बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) ने अर्जुन पुरस्कारों के लिए नामांकित किया। दुनिया की दसवीं रैंकिंग की इस जोड़ी से टोक्यो ओलंपिक में भारत को बड़ी उम्मीद होगी। दोनों ने मिलकर बीते समय में भारत के लिए कई सफलताएं अर्जित की। थाईलैंड ओपन, फ्रेंच ओपन और 2018 कॉमनवेल्थ खेलों में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल ये कुछ ऐसी उपलब्धियां हैं, जिसकी वजह से दोनों शटलर्स अर्जुन अवॉर्ड के मजबूत दावेदार नजर आते हैं।

विज्ञापन

समीर वर्मा भी दमदार

भारत के अनुभवी खिलाड़ी समीर वर्मा ने 2016 हांगकांग ओपन के फाइनल तक जगह बनाई थी, लेकिन बीता साल कुछ खास नहीं रहा। 2018 में वह अपनी करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 11 तक भी पहुंचे थे, तीन टाइटल जीता था। इस खेल ने उन्हें BWF वर्ल्ड टूर फाइनल 2018 के सेमीफाइनल तक का सफर करवाया था। नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीडा संस्थान से प्रमाणित कोच एस मुरलीधरन औऱ भास्कर बाबू को द्रोणाचार्य अवॉर्ड अवॉर्ड के लिए नामित किया गया। मुरलीधरन ने जहां विमल कुमार, रूपेश कुमा, सेनव थॉमस जैसे कई पूर्व अंतराराष्ट्रीय तराशे तो भास्कर बाबू के नाम चेतन आनंद, साइना नेहवाल, पी कश्यप जैसे खिलाड़ियों को तैयार करने का क्रेडिट जाता है। अब वह सिकंरदराबाद में नए खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं। ध्यानचंद्र अवॉर्ड के लिए प्रदीप गंधे और मंजुषा कंवर का नाम बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed