{"_id":"5d55b8998ebc3e6ca8683dfe","slug":"satwik-sairaj-rankireddy-and-chirag-shetty-backa-down-fron-world-badminton-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की नई युगल सनसनी चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप से हटे","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
भारत की नई युगल सनसनी चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप से हटे
Fri, 16 Aug 2019 01:25 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 16 Aug 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
सात्विक साईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की नई युगल सनसनी चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी चोटिल होने के कारण गुरुवार को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप से हट गए। भारतीय जोड़ी ने पिछले रविवार को थाईलैंड ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रचा था, लेकिन चोटों के कारण उनकी 19 अगस्त से स्विटजरलैंड के बासेल में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने की उम्मीदें समाप्त हो गई।
विज्ञापन
चिराट ने पीटीआई से कहा, ‘सात्विक के कंधे में थाईलैंड ओपन के दौरान चोट लग गई थी। हमें उसके जल्दी फिट होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया, इसलिए हमने विश्व चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया।'
विज्ञापन