फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   satwik sairaj and Ashwini break into world top 20 with good show in Asia 

विश्व रैंकिंग: सात्विक-अश्विनी की जोड़ी विश्व की शीर्ष 20 जोड़ियों में शामिल

Tue, 02 Feb 2021 06:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 02 Feb 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
satwik sairaj and Ashwini break into world top 20 with good show in Asia 
सात्विक साईराज रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा - फोटो : सोशल मीडिया

सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी को हाल में एशियाई चरण के टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन का फायदा विश्व रैंकिंग में मिला है। इसके साथ ही वे मंगलवार को जारी रैंकिंग में विश्व की शीर्ष 20 जोड़ियों में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन


सात्विक और अश्विनी टोयोटा थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। वह किसी सुपर 1000 विश्व टूर प्रतियोगिता के अंतिम चार में पहुंचने वाली पहली भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी बनी थी। इससे वह 16 पायदान की लंबी छलांग लगाकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 19 पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


इस जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में चान पेंग सून और गोह लियु यिंग की पांचवीं वरीयता प्राप्त मलेशियाई जोड़ी को हराया था। पुरुष युगल में सात्विक और चिराग शेट्टी ने टोयोटा थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचकर विश्व में अपना 10वां स्थान बरकरार रखा है। अन्य खिलाड़ियों में महिला एकल में विश्व चैंपियन पीवी सिंधु सातवें नंबर पर बनी हुई हैं जबकि साइना नेहवाल एक पायदान ऊपर 19वें नंबर पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष एकल में किदाम्बी श्रीकांत एक पायदान ऊपर 13वें जबकि समीर वर्मा चार पायदान चढ़कर 27वें स्थान पर पहुंच गए हैं। थाईलैंड में पहले टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में बाहर होने और कोविड-19 परीक्षण में पॉजीटिव पाए जाने के बाद दूसरे टूर्नामेंट से हटने के कारण बी साई प्रणीत 17वें स्थान पर खिसक गए।


पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान रहे पारुपल्ली कश्यप दो पायदान नीचे 26वें स्थान पर खिसक गए हैं। एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला पुरुष युगल में 33 पायदान की छलांग लगाकर 64वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed