{"_id":"5c30e513bdec2257282d48aa","slug":"sameer-verma-remains-unbeaten-and-mumbai-rockets-qualify-for-semifinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"PBL-4: मुंबई राकेट्स ने सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई, बेंगलुरू ने वॉरियर्स को 4-3 से हराया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
PBL-4: मुंबई राकेट्स ने सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई, बेंगलुरू ने वॉरियर्स को 4-3 से हराया
Sat, 05 Jan 2019 10:40 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 05 Jan 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
pbl 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समीर वर्मा को अभी तक पांच मैचों में हार का मुंह नहीं देखना पड़ा है जिससे मुंबई राकेट्स ने शनिवार को चेन्नई स्मैशर्स पर 5-0 की जीत से प्रीमियर बैडमिंटन लीग के चौथे चरण के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
मुंबई ने पहले दो मैच जीतकर शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। उसने एंर्डस एंटोनसेन तथा पिया बर्नाडेथ और किम जि जुंग की मिश्रित युगल जोड़ी की बदौलत बढ़त बना ली थी। सुंग जि हुन ने फिर चेन्नई के लिये दिन का पहला मैच जीता लेकिन इसके बाद समीर वर्मा ने राकेट्स की जीत सुनिश्चित कर दी।
विज्ञापन
समीर वर्मा ने चौथे मैच में पी कश्यप को 12-15 15-13 15-13 से शिकस्त दी। इससे पहले मुंबई के दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी एंडर्स एंडरसन ने 34वीं रैंकिंग के राजीव ओसफ को 15-14 15-11 से हराया। मिश्रित युगल मुकाबले में क्रिस और गैबी एडकॉक की जोड़ी ने पिया और किम जि जुंग पर 15-14 15-14 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
दुनिया की 11वें नंबर की सुंग जि हुन को जीत की प्रबल दावेदार माना जा रहा था जो इस सत्र में कैरोलिना मारिन और पीवी सिंधु जैसी खिलाड़ी को हरा चुकी हैं। उन्होंने अनुरा प्रभुदेसाई को 15-7 15-8 से पराजित किया। इसके बाद किम जि जुंग और ली योंग दाए की जोड़ी ने चेन्नई के ओर चिन चुंग और सुमित रेड्डी की जोड़ी पर 15-8 15-10 से जीत दर्ज की।
वहीं, दूसरे मुकाबले में बेंगलुरू रैप्टर्स ने नॉर्थ ईस्टन वॉरियर्स को 4-3 से हराया।