फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Sameer Verma beats Tommy Sugiarto of Indonesia at bwf world tour finals 2018

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूरः सिंधु ने आखिरकार तोड़ ही दिया ताई का तिलिस्म, दर्ज की दूसरी जीत

Thu, 13 Dec 2018 10:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
Sameer Verma beats Tommy Sugiarto of Indonesia at bwf world tour finals 2018
pv sindhu

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु ने आखिरकार दो साल बाद दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ताई जू यिंग का तिलिस्म तोड़ ही दिया।

विज्ञापन


दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी सिंधु ने गुरुवार को वर्ल्ड टूर फाइनल्स के ग्रुप एक के अपने दूसरे मुकाबले में एशियाई चैंपियन ताई के खिलाफ पहला गेम हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए 14-21, 21-16, 21-18 से जीत दर्ज की। हैदराबादी खिलाड़ी सिंधु की यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है और वह ग्रुप में शीर्ष पर है। 
विज्ञापन


रियो के बाद बाद अब जीतीं 
पिछले साल की उपविजेता सिंधुने यह मुकाबला एक घंटे में अपने नाम किया। सिंधु ने लगातार छह हार के बाद चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताई पर जीत दर्ज की है। इससे पहले उन्होंने ताई को रियो ओलंपिक में हराया था। सिंधु को अब शुक्रवार को अमेरिका की बेईवान झांग से खेलना है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


समीर ने टॉमी को हराकर कायम रखीं उम्मीदें 
पुरुष वर्ग में समीर वर्मा ने दबदबे वाला प्रदर्शन करके इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को मात देकर नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखीं हैं। अंतिम क्षणों में टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने वाले दुनिया के14वें नंबर के खिलाड़ी समीर ने ग्रुप बी के अपने दूसरे मुकाबले में दसवें नंबर के टॉकी को 21-16, 21-7 से पराजित किया।

यह मुकाबला 40 मिनट तक चला। समीर की यह टॉमी पर तीन मैचों में दूसरी जीत है। 24 वर्षीय भारतीय को पहले मैच में केंतो मोमोता से हार मिली थी। अगले मुकाबले में समीर को शुक्रवार को थाईलैंड के केंटाफोन वांगचारोन से खेलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed