फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Saina, Sindhu and Srikanth enter quarterfinals in Badminton Asia Championship

साइना-सिंधू एशियन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Fri, 27 Apr 2018 01:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Apr 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
Saina, Sindhu and Srikanth enter quarterfinals in Badminton Asia Championship
सिंधू और सायना - फोटो : file

कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता साइना नेहवाल और ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीय किदांबी श्रीकांत और दुनिया के नंबर दस खिलाड़ी एचएस प्रणय भी अंतिम आठ खिलाड़ियों में प्रवेश कर गए हैं।

विज्ञापन


लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना को चीन की गाओ फांग्जी को 21-18, 21-8 से हराने में 40 मिनट लगे। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना का मुकाबला अब कोरिया की गैरवरीय ली जैंग मी से होगा जिन्होंने थाईलैंड की पूर्व विश्व चैंपियन रतचानोक इंतानोन को हराया। गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वालीं तीसरी वरीय सिंधू ने चीन की ही चेन जियाओजिन को 21-12, 21-15 से हराया। अंतिम आठ में उनका सामना सातवीं वरीय कोरिया की सुंग जी हयून या थाईलैंड की बुसानन के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। 
विज्ञापन

श्रीकांत और प्रणय भी अंतिम 8 में पहुंचे 

इस महीने एक हफ्ते के लिए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रहे किदांबी श्रीकांत को पसीना नहीं बहाना पड़ा। उनके प्रतिद्वंद्वी हांगकांग के वोंग विंग की विन्सेंट पहले गेम में 2-7 के स्कोर पर ही मैच से हट गए थे। अब श्रीकांत की टक्कर शुक्रवार को तीन बार के ओलंपिक रजत पदक विजेता ली चोंग वेई से होगी। ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले प्रणय ने एक गेम से पिछड़ने के बाद ताइपे के वोंग जू वेई को 16-21, 21-14, 21-12 से हराया। सिंगापुर ओपन चैंपियन बी साई प्रणीत ओलंपिक चैंपियन चेन लोंग से 12-21, 12-21 से हार गए। अर्जुन एम आर और रामचंद्र श्लोक की जोड़ी को चीन के ली जुनहुई और लियू युचेन से 11-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा । 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed