{"_id":"5c4d8197bdec22737b7b77e4","slug":"saina-nehwal-wins-indonesia-masters-2019-title-against-carolina-marin","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया मास्टर्स: साइना ने जीता साल का पहला खिताब, इस वजह से मारिन ने छोड़ा मैदान","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
इंडोनेशिया मास्टर्स: साइना ने जीता साल का पहला खिताब, इस वजह से मारिन ने छोड़ा मैदान
Sun, 27 Jan 2019 03:31 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 27 Jan 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
साइना नेहवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल ने साल का अपना पहला टाइटल इंडोनेशिया मास्टर्स जीत लिया है। साइना ने रविवार को इंडोनेशिया मास्टर्स के विमेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। स्पेन की बैडमिंटन स्टार कैरोलिना मारिन के पहले सेट में इंजर्ड होने के चलते साइना यह मुकाबला जीत गईं।
फाइनल मुकाबले के पहले ही सेट में कैरोलिना के पैर में दर्द हुआ और वह कोर्ट में बैठकर दर्द से कराहने लगीं। इस वक्त वह मुकाबले में 10-3 से आगे थीं, लेकिन घायल कैरोलिना पर सानिया ने एक और अंक की बढ़त ले ली और स्कोर 10-4 हो गया। इसके बाद कैरोलिना ने कोर्ट छोड़ने का फैसला कर लिया।
बता दें कि साइना का इस साल का यह पहला खिताब है। करीब एक सप्ताह पहले मलयेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में साइना को मारिन के हाथों ही शिकस्त झेलनी पड़ी थी। साइना को तब 16-21, 13-21 से हारकर बाहर होना पड़ा। पिछले साल वह इंडोनेशिया मास्टर्स में उपविजेता रही थीं और उन्हें फाइनल में तब ताइ जु यिंग के खिलाफ 9-21, 13-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
साइना ने पिछला बीडब्ल्यूएफ खिताब 2017 में मलेशिया में जीता था। उन्होंने कहा, 'हम सभी के लिए यह साल काफी अहम है। वह काफी कड़ी प्रतिद्वंद्वी थी, उसने अच्छी शुरूआत की, लेकिन आज जो कुछ हुआ, उसके लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहा।'
भारतीय खिलाड़ी ने पिछले साल पैर में चोट के बाद वापसी करते हुए यहां शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, 'मैं भी चोट से वापसी करके आई हूं। मैंने यह देखने के लिए टूर्नामेंट खेला कि चोट कितनी सही हुई है। और मैं खुश हूं कि मैं मलेशिया में सेमीफाइनल और यहां फाइनल खेल सकी। अब आगे बेहतर फिटनेस की उम्मीद करते हुए अगले टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करूंगी।'
उन्होंने कहा, 'मैं पिछले कुछ वर्षों में चोटिल होती रही हूं। मैं हमेशा मजबूती से वापसी की कोशिश करती रहती हूं, इसमें कुछ भी छिपा नहीं है। मैं फिजियो और कोचों का शुक्रिया करना चाहती हूं जिन्होंने मेरा बहुत सहयोग किया।' साइना ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने के अलावा डेनमार्क, इंडोनेशिया मास्टर्स और सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

So hard to see as an athlete. Reigning Olympic champion @CarolinaMarin retires hurt with a knee injury vs @NSaina in the final of Indonesia Open. Hope its not too serious for Marin. Congrats Saina. 8th final here 👌 pic.twitter.com/tqjnlLpAld
विज्ञापन विज्ञापन— Viren Rasquinha (@virenrasquinha) January 27, 2019