फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   saina nehwal storms into semi final of indonesia masters

इंडोनेशिया मास्टर्सः साइना की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री, श्रीकांत-सिंधु का सफर थमा

Fri, 25 Jan 2019 09:37 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 25 Jan 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal storms into semi final of indonesia masters
सिंधु, साइना और किदांबी

साइना नेहवाल को शुक्रवार को सत्र के दूसरे सेमीफाइनल में पहुंचने में जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा जबकि पीवी सिंधु और किदाम्बी श्रीकांत इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने क्वार्टरफाइनल मैच हारकर बाहर हो गए।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंची आठवीं वरीयता प्राप्त साइना ने थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 21-7 21-18 से मात देकर यहां महिला एकल के अंतिम चार में प्रवेश किया। राष्ट्रमंडल खेलों की दो बार की चैम्पियन का सामना अब चीन की छठी वरीयता प्राप्त ही बिंगजियाओ से होगा जिनसे वह अपने करियर में कभी नहीं भिड़ी है।
विज्ञापन


सिंधु तीन बार की ओलंपिक चैम्पियन कैरोलिन मारिन की फुर्ती और सटीकता के सामने नहीं टिक सकी और एकतरफा मुकाबले में 11-21 12-21 से हार गयी। मारिन के खिलाफ 13 भिड़ंत में सिंधु 5-7 से पिछड़ रही हैं, जिसमें रियो ओलंपिक और 2018 विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में मिली हार भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकांत हालांकि क्वार्टरफाइनल में स्थानीय खिलाड़ी और एशियाई खेलों के चैम्पियन जोनाथन क्रिस्टी से 18-21 19-21 से हार गए। वह इस तरह सत्र के दूसरे क्वार्टरफाइनल में बाहर हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed