{"_id":"5f30ad228d93a838c349c418","slug":"saina-nehwal-starts-training-with-husband-kashyap","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइना नेहवाल ने पति कश्यप के साथ शुरू की ट्रेनिंग, कुछ हफ्तों में राष्ट्रीय शिविर से जुड़ेंगी ","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
साइना नेहवाल ने पति कश्यप के साथ शुरू की ट्रेनिंग, कुछ हफ्तों में राष्ट्रीय शिविर से जुड़ेंगी
Mon, 10 Aug 2020 07:43 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 10 Aug 2020 07:43 AM IST
विज्ञापन
साइना नेहवाल
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने कोरोना के कारण ब्रेक के बाद हैदराबाद में पति पारूपल्ली कश्यप के साथ दोबारा ट्रेनिंग शुरू कर दी है। उनके कुछ हफ्तों में पुलेला गोपीचंद अकादमी में राष्ट्रीय बैडमिंटन शिविर से जुड़ने की उम्मीद है। साइना टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने के उन आठ दावेदारों में हैं, जिनके लिए साई ने सात अगस्त से यह शिविर शुरू किया है।
विज्ञापन
साइना और कश्यप के साथ 2014 राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता आरएमवी गुरुसाईदत्त भी गोपीचंद अकादमी के समीप अलग केंद्र में ट्रेनिंग कर रहे हैं। कश्यप ने कहा कि हम एक हफ्ते से यहां ट्रेनिंग कर रहे हैं। यह छोटा केंद्र है। हमने बेसिक्स के साथ शुरुआत की है क्योंकि हम लंबे समय बाद कोर्ट पर उतरे हैं। साइना अभी हमारे साथ जुड़ी हैं।
विज्ञापन
वह गोपीचंद अकादमी में संभवत: कुछ हफ्तों में ट्रेनिंग शुरू करेंगी। वह अपनी फिटनेस और स्तर में सुधार करना चाहती हैं। उन्होंने गोपी सर से मंजूरी ली है। साथ ही नए इंडोनेशियाई कोच आगुस ड्वी सांतोसो से भी चर्चा की है। पीवी सिंधू के अलावा बी साई प्रणीत और एन सिक्की रेड्डी ने शुक्रवार से गोपीचंद अकादमी में ट्रेनिंग शुरू की है।
विज्ञापन