फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Saina Nehwal says Definitely, I am in race for tokyo Olympics

टोक्यो ओलंपिक: साइना ने कहा- मुझे लड़ना पसंद है और मैं भी वापसी करूंगी

Sat, 28 Nov 2020 09:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 28 Nov 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Saina Nehwal says Definitely, I am in race for tokyo Olympics
साइना नेहवाल

भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने शनिवार को कहा कि वह निश्चित रूप से टोक्यो ओलंपिक की दौड़ में शामिल हैं लेकिन इससे पहले उन्हें लय में वापसी करनी होगी और टूर्नामेंट जीतने होंगे।

विज्ञापन


वर्ष 2012 लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना बैडमिंटन विश्व महासंघ की टोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन रैंकिंग में 22वें स्थान पर खिसक गयीं। हाल में वह चोटों से जूझ रही थीं और उनके अगले साल एशियाई टूर से वापसी की उम्मीद है।
विज्ञापन


साइना ने ‘इंडियन चैम्बर ऑफ कामर्स’ द्वारा आयोजित वर्चुअल सत्र में कहा, 'मैं जानती हूं कि हर किसी के दिमाग में ओलंपिक ही है। यह बहुत बड़ा है, लेकिन इससे पहले आपको इतने सारे टूर्नामेंट के बारे में सोचना होता है। मुझे लय में वापसी करनी होगी और शीर्ष 20 में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इससे पहले दो-तीन महीने की ट्रेनिंग है। आपको पूरी तरह से फिट होना होगा और सात-आठ टूर्नामेंट खेलने होंगे, इसके बाद ही मैं ओलंपिक के बारे में सोचूंगी। लेकिन हां, मैं निश्चित रूप से दौड़ में शामिल हूं। मैं अच्छा करना चाहती हूं और मैं इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही हूं।

टेनिस सुपरस्टार रोजर फेडरर की मुरीद 30 साल की साइना ने कहा कि अगर यह स्विस स्टार और नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल और सेरेना विलियम्स जैसे खिलाड़ी इस उम्र में दमदार प्रदर्शन दिखा सकते हैं तो वह भी ऐसा कर सकती हैं।


उन्होंने कहा, 'जोकोविच, फेडरर, नडाल, सेरेना शानदार उदाहरण है जो अच्छा कर रहे हैं। मैं भी ‘फाइटर’ हूं और मैं भी वापसी करूंगी। जब वह ऐसा कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं?' उन्होंने कहा, 'हां, ऐसा भी समय था जब मुझे लगा कि मुझे खेलना बंद कर देना चाहिए और मैं और नहीं जीत सकती। लेकिन फिर मैंने सोचा कि मैं ऐसा कर सकती हूं। मुझे लड़ना पसंद है। मैं घर पर बैठकर क्या करूंगी। यह मेरी जिंदगी है, यह मेरा काम है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed