सायना की हुई घर वापसी, कोच गोपीचंद का फिर थामा दामन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीचंद की देखरेख में सायना ने साल 2012 में कांस्य पदक हासिल किया था। हाल ही में संपन्न हुई विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया था। इस दौरान उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। इस दौरान में उन्होंने राष्ट्रीय कोच गोपीचंद और वर्तमान कोच विमल कुमार से बात की।
सायना ने बताया कि मैं पिछले कुछ समय से ट्रेनिंग बेस को बंगलुरु से हैदराबाद स्थानांतरित करने के बारे सोच रही थी। मैंने इस बारे में गोपी सर से बात की और उन्होंने इस पर सहमति जता दी। मेरी दोबारा मदद के लिए हामी भरने के लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं।
Hi friends I wanted to share some news with everyone . 🙏🙏
— Saina Nehwal (@NSaina) September 4, 2017
For a while I've been thinking about moving my training base back to the Gopichand academy and I had a discussion about this with Gopi sir
— Saina Nehwal (@NSaina) September 4, 2017
and I am really thankful to him for agreeing to help me again . At this stage in my career I think he can help me achieve my goals .
— Saina Nehwal (@NSaina) September 4, 2017
I'm also very thankful to Vimal sir for helping me for the last three years. He helped reach world no.1 in the rankings ..
— Saina Nehwal (@NSaina) September 4, 2017
And also helped me win two world championships medal silver in 2015 and bronze in 2017 along with many super series titles ..
— Saina Nehwal (@NSaina) September 4, 2017
I m very happy to b back home and train in Hyderabad 👍👍keep supporting friends 🙏🙏
— Saina Nehwal (@NSaina) September 4, 2017
सायना फिलहाल हैदराबाद में हैं और आराम कर रही हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, करियर के इस दौर में मुझे लगता है कि वो लक्ष्य हासिल करने में मेरी मदद कर सकते हैं। मैं घर वापस आकर और हैदराबाद में ट्रेनिंग को लेकर खुश हूं। सायना प्री क्वार्टर फाइनल के दौरान स्कॉर्टलैंड की क्रिस्टी गिलमोर के खिलाफ मैच के दौरान गिर गईं थीं और चोटिल हो गई थीं। वह इंडोनेशियन कोच मुलायो हांडो के साथ हैदराबाद लौटी हैं। मुलायो को इंडोनेशिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी तौफीक हिदायत के साथ काम करने के लिए जाना जाता है। उन्हें बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सिंगल्स कोच अपाइन्ट किया है।
साइना ने लिखा, ‘मैं विमल सर की भी बहुत शुक्रगुजार हूं कि जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में मेरी मदद की. उन्होंने मुझे विश्व की नंबर एक रैंकिंग में पहुंचने में सहायता की और साथ ही विश्व चैम्पियनशिप में दो पदक, 2015 में रजत और 2017 में कांस्य दिलाने तथा कई सुपर सीरीज खिलाब हासिल करने में मदद की।’अपने होमटाउन हैदराबाद में वापसी से खुश साइना ने अपने दोस्तों से खुद का समर्थन जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘गृहनगर हैदराबाद में ट्रेनिंग करने को लेकर मैं बहुत खुश हूं, मेरा समर्थन करते रहना दोस्तों।’