फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Saina Nehwal retires with injury against Clara Azurmendi of Spain in Uber Cup

उबेर कप: साइना चोट की वजह से पहले ही मैच से हुई बाहर, 2019 मेें जीता था आखिरी टूर्नामेंट

Sun, 10 Oct 2021 05:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 10 Oct 2021 05:26 PM IST
सार

2012 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साइना पिछले कुछ सालों में जूझती दिखी हैं। इसके बाद वह टोक्यो ओलंपिक में भी क्वालीफाई करने में नाकाम रही थीं।

विज्ञापन
Saina Nehwal retires with injury against Clara Azurmendi of Spain in Uber Cup
साइना नेहवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैडमिंटन टूर्नामेंट उबेर कप में भारतीय टीम की शानदार शुरुआत हुई। भारत ने स्पेन को 3-2 से हराया। हालांकि, टूर्नामेंट से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। स्पेन के खिलाफ मैच के दौरान भारत की दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल को चोट लग गई। इस वजह से वह पहले मैच से बाहर हो गईं। हालांकि, उन्हें अब भी टूर्नामेंट में दो-तीन मैच खेलने हैं। अगर वह चोटिल रहीं, तो उनका सफर खत्म हो जाएगा। 
विज्ञापन


महिला सिंगल्स के अपने पहले मैच में साइना का मुकाबला स्पेन की क्लारा अजुरमेंदी से था। आरहस के सेरेस अरेना में हुए मैच के दौरान उन्हें ग्रोइन में दर्द महसूस हुआ। मुकाबले से हटने से पहले साइना वर्ल्ड नंबर-58 क्लारा के खिलाफ पहला गेम 22-20 से हार चुकी थीं। इसके बाद वह दूसरा गेम नहीं खेल सकीं।
विज्ञापन







 

दूसरे मैच में भारत की वापसी
वहीं, 20 साल की मालविका बंसोड़ ने टीम इंडिया को दूसरे मैच में वापसी कराई और विश्व नंबर-71 बिएट्रिज कोराल्स को लगातार दो गेमों में हराया। मालविका ने स्पैनिश खिलाड़ी को 21-13, 21-15 से हरा दिया। तीसरे मैच में डबल्स जोड़ी तनिशा क्रास्तो और ऋतुपर्णा पांडा ने पाओला लोपेज और लोरेना उस्ले को 21-10, 21-8 से हराया।

चौथे मैच में अदिति जीतीं
चौथे मैच में अदिति भट्ट ने 18 साल की एनिया सेतियन को 21-16, 21-14 से हराया। वहीं, एक और डबल्स मैच में अश्विनी पोनप्पा और सिक्की रेड्डी को स्पेन की क्लारा अजुरमेंडी और बिएट्रिज कोराल्स की जोड़ी ने 18-21, 21-14, 17-21 से हरा दिया। भारत अब अपने अगले मैच में 12 अक्तूबर को स्कॉटलैंड से और 13 अक्तूबर को थाईलैंड से भिड़ेगा। 

साइना ने चोट को लेकर क्या कहा?
मैच के बाद साइना ने कहा कि मैं आश्चर्यचकित हूं कि मेरे साथ यह कैसे हुआ। मैं लय में लौट रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मुझे मैच से हटना पड़ा क्योंकि चोट की वजह से काफी दर्द हो रहा था। यह पूछे जाने पर कि क्या वह बाकी टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगी? 31 साल की साइना ने कहा कि तीन-चार दिन इंतजार करती हूं। मुझे दो और मुकाबले खेलने हैं। देखना होगा कि चोट की क्या स्थिति है। मैं तुरंत कोई फैसला नहीं लेना चाहती हूं। अभी मैं अच्छा महसूस कर रही हूं।
विज्ञापन

2012 के बाद से जूझती दिखीं साइना
2012 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साइना पिछले कुछ सालों में जूझती दिखी हैं। इसके बाद वह टोक्यो ओलंपिक में भी क्वालीफाई करने में नाकाम रही थीं। साइना ने 2019 में पिछला कोई भी बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता था। इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल में उन्होंने स्पेन की कैरोलीना मरीन को हराया था।

2019 के बाद से साइना ने 20 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है और 14 बार ओपनिंग राउंड में हार चुकी हैं, जबकि दो बार दूसरे राउंड में हारकर बाहर हुईं। साइना ने उबेर कप से पहले मार्च में हुए ओरलियंस मास्टर्स में हिस्सा लिया था। तब वह इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। 2019 के बाद साइना पहली बार किसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल राउंड तक पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed