फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Saina Nehwal makes first-round exit from All England Open, Olympic qualification bid takes a hit

All England Open: पीवी सिंधु क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं, साइना-लक्ष्य हारकर बाहर

Thu, 12 Mar 2020 10:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 12 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Saina Nehwal makes first-round exit from All England Open, Olympic qualification bid takes a hit
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोनावायरस प्रकोप के बीच गुरुवार को ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होने महिला एकल मुकाबले के दूसरे दौर में दक्षिण कोरिया के संग जी ह्यूं को 21-19, 21-15 से हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इससे पहले सिंधु ने पहले दौर में अमेरिका की बेइवेन झांग को 21-14, 21-17 से हराया था। 

विज्ञापन


लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल एक बार फिर जापान की अकाने यामागुची से पार नहीं पा सकीं। दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी साइना को ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले ही दौर में तीसरे नंबर की यामागुची के हाथों मात्र 28 मिनट में 11-21, 8-21 से हार झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन


इससे साइना की टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदों का झटका लगा है। साइना की यह यामागुची के खिलाफ लगातार तीसरी और 11 मुकाबलों में नौवीं हार है। साइना ने जापानी खिलाड़ी के खिलाफ आखिरी मुकाबला 2018 में डेनमार्क ओपन में जीता था। मौजूदा सत्र में तीसरे टूर्नामेंट साइना पहले ही दौर में बाहर हुईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइना को शीर्ष 16 में आना होगा

साइना बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में 46267 अंकों के साथ 20वें स्थान पर हैं। टोक्यों खेलों में जगह बनाने के लिए 28 अप्रैल की कट आफ तारीख तक उन्हें शीर्ष 16 में जगह बनानी होगी। साइना को ओलंपिक में क्वालिफाई करने के लिए कुछ अच्छे नतीजे हासिल करने होंगे। आगामी हफ्तों में उन्हें स्विस ओपन (17-22 मार्च), इंडिया ओपन (24-29 मार्च) और मलयेशिया ओपन (21 मार्च से पांच अप्रैल) में हिस्सा लेना है।
 

लक्ष्य का विजयी आगाज

पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेल रहे उत्तराखंड के 18 वर्षीय लक्ष्य सेन ने विजयी आगाज किया। लक्ष्य ने पहले दौर में हांगकांग के च्युक यू ली को 59 मिनट तक चले मुकाबले में 17-21, 21-8, 21-17 से पराजित किया। टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में एकमात्र भारतीय उम्मीद बचे लक्ष्य ने दूसरे दौर में हार गए। पुरुष एकल मुकाबले में दूसरे वरीय और दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने सेन को 21-17, 21-18 से हराया। वह क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने से चूक गए।

एक मिनट में हट गए कश्यप

पी कश्यप पहले दौर में सिर्फ एक मिनट बाद ही शेसार हिरेन रुस्तावितो के खिलाफ मुकाबले से हटने का फैसला किया। वह उस समय 0-3 से पीछे थे। वहीं बीसाई प्रणीत पहले ही दौर में हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed