फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   saina nehwal loses to China Yue Han in the women's singles final in Syed Modi International

सैयद मोदी इंटरनेशनलः समीर वर्मा ने लगातार दूसरी बार जीता पुरुष एकल खिताब, साइना का सफर थमा

Sun, 25 Nov 2018 04:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Nov 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal loses to China Yue Han in the women's singles final in Syed Modi International
Sameer Verma-SAINA NEHWAL

डिफेंडिंग चैंपियन समीर वर्मा ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया। समीर ने चीन के लु गुआंग्झु को तीन गेमों तक चले कड़े और संघर्षपूर्ण मुकाबले में 16-21, 21-19, 21-14 से हराया।

विज्ञापन


इससे पहले खिताब की प्रबल दावेदारों में शामिल साइना नेहवाल का सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन ग्रां प्री का ताज दोबारा हासिल करने का सपना आज चीन की खिलाड़ी हान यू से हारकर टूट गया। ग्रां प्री के फाइनल मुकाबले में साइना को चीन की तेजतर्रार खिलाड़ी हान यू के हाथों 18-21, 8-21 से पराजय का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


लखनऊ स्थित बीबीडी अकादमी में खेले गए फाइनल में साइना पर सभी की निगाहें लगी हुई थीं। लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता साइना 2015 के बाद सैयद मोदी ग्रां प्री का खिताब नहीं जीत पायी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइना को 34 मिनट तक चले मैच के पहले गेम से ही विश्व जूनियर चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता यू के खिलाफ कड़ा संघर्ष करना पड़ा। चीनी प्रतिद्वंद्वी ने अपने तेजतर्रार और चालाकी भरे खेल से भारतीय खिलाड़ी को कई बार चौंकाया। शुरुआत में 0-2 से पिछड़ी साइना ने एक वक्त 6-5 से बढ़त बना ली थी लेकिन वह इसे ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रख सकीं।

साइना ने स्मैश और एंगल्ड रिटर्न के जरिए चार अंक अर्जित किये और 17-12 की बढ़त बना ली लेकिन चीनी खिलाड़ी ने दबाव बनाया, जिससे यह भारतीय पहला गेम 18-21 से गंवाना बैठी। दूसरे गेम में साइना बिलकुल बेरंग नजर आयीं। सेमीफाइनल में पूर्व ओलम्पिक चैम्पियन ली ज्यूरई को हराने वाली चीन की खिलाड़ी ने उन्हें बहुत कम ही मौके दिए। यू ने यह गेम भी 21-8 से आसानी से जीतकर खिताब पर कब्जा किया।

उधर, पुरुष युगल स्पर्धा में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को भी खिताबी मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा। राष्ट्रमण्डल खेलों की रजत पदक विजेता जोड़ी को इंडोनेशिया के फजर अल्फियन और मुहम्मद रियान अरदियांतो की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने लगातार गेम में 21-11, 22-20 से हराया।


वहीं, महिला युगल में मलयेशिया की चाऊ मेई और ली मेंग युआन ने भारत की सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को 21-15, 21-13 सेे पराजित किया। प्रतियोगिता के मिश्रित युगल फाइनल में चीन के ओयू जुनेई और फेंग झियांग की जोड़ी ने इंडोनेशिया की रिनोव रोवाल्डो और पिथा हनिंगतास की जोड़ी को 22-20, 21-10 से हराते हुए खिताब जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed