{"_id":"5a3c10cc4f1c1bfc0f8b5478","slug":"saina-nehwal-is-not-happy-with-the-busy-bwf-calender","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइना नेहवाल बोली, BWF का व्यस्त कार्यक्रम शटलर्स के लिए उचित नहीं","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
साइना नेहवाल बोली, BWF का व्यस्त कार्यक्रम शटलर्स के लिए उचित नहीं
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
साइना नेहवाल
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की स्टार महिला शटलर साइना नेहवाल ने बुधवार को विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के व्यस्त इंटरनेशनल कैलेंडर को शीर्ष खिलाड़ियों के लिए उचित नहीं बताया है। साइना से पहले राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद ने भी व्यस्त कार्यक्रम से खिलाड़ियों को सामंजस्य बैठाने की सलाह दी थी, क्योंकि इसका कोई दूसरा विकल्प मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
BWF ने अगले साल के लिए नए कार्यक्रम की घोषणा करते हुए शीर्ष खिलाड़ियों के लिए कम से कम 12 टूर्नामेंट्स में खेलना अनिवार्य कर दिया है। 27 वर्षीय साइना ने कहा, ‘बीडब्ल्यूएफ का अगले साल का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। शीर्ष शटलर्स के लिए ये सही नहीं है, क्योंकि खिलाड़ियों के पास चोटों से उबरने के लिए पर्याप्त समय नहीं है। पीबीएल के बाद तीन टूर्नामेंट होने हैं। फिर विश्व चैंपियनशिप से पहले तीन सुपर सीरीज हैं, इसलिए मुझे नहीं पता कि बीडब्ल्यूएफ ने ऐसा कार्यक्रम तैयार करने का फैसला क्यों किया।'
विज्ञापन
साइना ने आगे कहा, ‘मेरा ध्यान सिर्फ फिटनेस पर लगा हुआ है। जब मेरी फिटनेस अच्छी होगी तो मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी निकलेगा। मुझे एक बात पता है कि अगर आपकी फिटनेस अच्छी नहीं है तो आप कुछ भी हासिल नहीं कर सकते। यदि मैं फिट हूं तो मैं बहुत कुछ हासिल कर सकती हूं।'
विज्ञापन
प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में अवध वॉरियर्स की तरफ से खेलने वाली साइना ने टूर्नामेंट को लेकर कहा, ‘यह सिर्फ एक टूर्नामेंट की तरह है। जैसे मैं अन्य टूर्नामेंटों में हिस्सा लेती हूं तो वैसे ही इसमें ले रही हूं। यहां खिलाड़ियों को पैसा मिलता है और वे खेलते हैं।'