{"_id":"5a09e5d14f1c1b60678bafa8","slug":"saina-nehwal-hs-prannoy-eye-china-open-to-seal-berth-at-dubai-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइना ओपन बैडमिंटन सुपर सीरीज: आज होगा आगाज, साइना- प्रणय की नजर खिताबी जीत पर ","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
चाइना ओपन बैडमिंटन सुपर सीरीज: आज होगा आगाज, साइना- प्रणय की नजर खिताबी जीत पर
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
साइना नेहवाल
- फोटो : SOCIAL MEDIA
मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन भारतीय महिला शटलर साइना नेहवाल और एचएस प्रणय मंगलवार से शुरू हो रहे चाइना ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब अपने नाम कर दुबई सुपर सीरीज फाइनल्स के लिए क्वालिफाई करना चाहेंगे। विश्व की पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त साइना ने हाल में रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू को हराकर तीसरी बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप खिताब अपने नाम की है। वहीं प्रणय ने मौजूदा वर्ष में चार सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले किदांबी श्रीकांत को पराजित कर पहली बार राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।
विज्ञापन
साइना और प्रणय इस समय विश्व रैंकिंग में 11वें स्थान पर हैं। उनके पास इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने के लिए सिर्फ दो टूर्नामेंट चाइना ओपन और हांगकांग ओपन बचे हैं। ग्लास्गो विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली 27 वर्षीया साइना का पहला मुकाबला अमेरिका की बेवेन झांग से है जबकि प्रणय अपने अभियान की शुरुआत क्वालिफायर खिलाड़ी के खिलाफ करेंगे।
विज्ञापन
जीत की राह पर लौटना होगा सिंधू का लक्ष्य
इस सत्र में इंडिया ओपन और कोरिया ओपन के अलावा विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली सिंधू राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार के बाद जीत की राह पर लौटना चाहेंगी। वह पहले दौर में जापान की सयाका सातो के खिलाफ खेलेंगी जिसने इस वर्ष इंडोनेशिया ओपन खिताब अपने नाम किया है।
विज्ञापन
सौरव वर्मा करेंगे वापसी
सौरव वर्मा इस टूर्नामेंट के जरिए कोर्ट पर वापसी करेंगे। वह फिटनेस की समस्या की वजह से पिछले दो सुपर सीरीज में नहीं खेल सके थे। पहले दौर में सौरव का सामना फ्रांस के ब्रिस लेवेरडेज से होगा जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले ही दौर में ली चोंग वेई को हराकर बाहर कर दिया था।