फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Saina Nehwal enters prequarterfinals, Sameer Verma, Vaishnavi Reddy lose at Korea Open 2018

कोरिया ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची साइना नेहवाल, समीर-वैष्णवी हारे

Wed, 26 Sep 2018 08:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 26 Sep 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
Saina Nehwal enters prequarterfinals, Sameer Verma, Vaishnavi Reddy lose at Korea Open 2018
saina nehwal

साइना नेहवाल बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट 600000 डालर इनामी कोरिया ओपन में बुधवार को जीत दर्ज करके प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी रही। इस साल राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण और एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना ने पहले दौर के एकतरफा मुकाबले में कोरिया की किम ह्यो मिन को सीधे गेम में 21-12 21-11 से हराया।

विज्ञापन


पांचवीं वरीय भारतीय साइना अगले दौर में स्थानीय क्वालीफायर किम गा युन से भिड़ेंगी। स्विस ओपन चैंपियन समीर वर्मा और उभरती हुई खिलाड़ी वैष्णवी रेड्डी जक्का को हालांकि शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इस महीने हैदराबाद ओपन का खिताब जीतने वाले समीर को डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसन के खिलाफ पुरुष एकल मैच में 21-15 16-21 7-21 से हार झेलनी पड़ी जबकि वैष्णवी के महिला एकल में अमेरिकी की छठी वरीय बेईवान झैंग के हाथों 10-21 9-21 से हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइना को पहले दौर में अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी ने 6-2 की बढ़त बनाई और फिर जल्द ही इसे 12-3 कर दिया जिसके बाद उन्हें पहला गेम जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई। दूसरे गेम में साइना ने फिर 5-2 की बढ़त बनाई। साइना ने इसे जल्द ही 18-10 किया और फिर आसानी से गेम और मैच जीत लिया। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed